Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सिटी के पार्क हैं तैयार, डीजे लाइट का है भरपूर इंतजाम
    झारखंड

    न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सिटी के पार्क हैं तैयार, डीजे लाइट का है भरपूर इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर शहर के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. स्कूलों में छुट्टियां हो गई हैं, कॉलेज में भी विंटर वेकेशन शुरू है. ऑफिस जाने वाले लोग भी छुट्टी के मोड में आ गए हैं. ऐसे में रांची नगर निगम ने शहर के लोगों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन को यादगार बनाने की तैयारी कर ली है. शहर के सभी पार्कों को सजाया संवारा गया है, जहां लोग अपने और अपने परिवार के साथ सुकून के साथ छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं. वहीं, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर आकर्षक लाइटिंग साउंड के भी इंतजाम पार्क में किए गए हैं. नगर निगम ने शहर के लोगों से अपील भी की है कि पार्क में आयें और एंजॉय करें.

    आरएमसी के सभी पार्क तैयार

    2024 के आगमन को लेकर रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत RMC के पार्क आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं. छुट्टियों के बीच आम लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई है. सुबह से रात तक लोग घंटों समय पार्क में बिता रहे हैं. सभी पार्कों में निगम द्वारा सभी उम्र के लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है, जिसमें बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं. मनमोहक पौधे, आकर्षक लाईटिंग इत्यादि से इनकी रौनक बढ़ गई है. निगम सभी पार्क में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करता है ताकि आम लोग एक स्वच्छ वातावरण में यहां आकर अपना समय व्यतीत कर सकें.

    ये हैं निगम के पार्क :  

    लोक नायक जयप्रकाश नारायण पार्क, हरमू,

    चिल्ड्रेन पार्क, मोराबादी,

    निगम पार्क, मुख्यमंत्री आवास के बगल में,

    वीर कुंवर सिंह पार्क, हरमू,

    पुनदाग पार्क, पुनदाग,

    पटेल पार्क, हरमू,

    निगम पार्क, बरियातू,

    डॉ जाकिर हुसैन पार्क, रातु रोड.

    Corporation Park Garden Jharkhand news johar live news Municipal Corporation New Year Celebration Park ranchi Ranchi Municipal Corporation गार्डन जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज नगर निगम निगम पार्क न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्क रांची रांची नगर निगम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेशभर में 24 घंटे में कोरोना से 3 की मौत, 116 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 4100 के पार
    Next Article पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : राजधानी रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Jharkhand Expose : राजधानी रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.