Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 3:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सिटीजेनशिप अमेडमेंट एक्ट के समर्थन में भाजयुमो ने बनाया मानव श्रृंखला
    झारखंड

    सिटीजेनशिप अमेडमेंट एक्ट के समर्थन में भाजयुमो ने बनाया मानव श्रृंखला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । सिटीजेनशिप अमेडमेंट एक्ट(सीएए) के समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से मानव श्रृंखला बनायी गयी। यह मानव श्रृंखला राजधानी के कचहरी चौक से लेकर अलबर्ट एक्का चौक तक बनायी गयी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। लगभग 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया था।

    मौके पर रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज सीएए के साथ पूरा देश खड़ा है। 130 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। नेहरू लियाकत समझौता को हम आगे बढ़ा रहे हैं। हम हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई की बात करते हैं। यह सभी देशवासी हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेशी और पाकिस्तान से आये 2014 के पहले यहां रहने वालों को क्यों ना नागरिकता दी जाये।

    उन्होंने कहा कि आज अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में इन सभी पर अत्याचार हो रहा है। सीएए के पक्ष में पूरा देश खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा, लेकिन आज कुछ विपक्षी पार्टियों लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

    मौके पर विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि सीएए नागरिकता देने वाला है, लेने वाला नहीं, लेकिन आज कुछ वामपंथी पार्टियां इस पर राजनीति कर रही हैं। ये पार्टियां लोगों को दिग्भ्रमित कर रही हैं। इन पार्टियों द्वारा देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, पूर्व मंत्री और विधायक सीपी सिंह, रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, सुबोध सिंह गुड्डू, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, सूर्य प्रभात, संजय पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : देश की सेवा करनी है, तो ज्वाइन करें आर्मी : जरनैल सिंह
    Next Article दुमका : अवैध कोयला खादान में लगी आग

    Related Posts

    कोडरमा

    छठ पर्व : बांस के सूप-दउरा बनाने में जुटा तुरिया समाज, सरकार से मदद की गुहार

    October 24, 2025
    झारखंड

    रांची में छठ की तैयारियां अंतिम चरण में, मंत्री सुदिव्य कुमार ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 24, 2025
    जमशेदपुर

    युवती को झांसे में लेकर वायरल कर दिया प्राइवेट फोट-वीडियो, आरोपी दानिश गिरफ्तार

    October 24, 2025
    Latest Posts

    छठ पर्व : बांस के सूप-दउरा बनाने में जुटा तुरिया समाज, सरकार से मदद की गुहार

    October 24, 2025

    रांची में छठ की तैयारियां अंतिम चरण में, मंत्री सुदिव्य कुमार ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 24, 2025

    युवती को झांसे में लेकर वायरल कर दिया प्राइवेट फोट-वीडियो, आरोपी दानिश गिरफ्तार

    October 24, 2025

    खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, फिर उड़ा ले गये कैश और जेवरात

    October 24, 2025

    गिरिडीह के टोल प्लाजा पर हंगामा, बदमाशों ने झड़प में लहराई पिस्टल… देखें वीडियो

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.