Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अनुच्छेद 370 को हटाना संवैधानिक रूप से सहीः राज्यपाल
    झारखंड

    अनुच्छेद 370 को हटाना संवैधानिक रूप से सहीः राज्यपाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारा देश वैश्विक मंच पर विविधता में एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है. विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भाषा और संस्कृति में विविधता के बावजूद, हम सभी एक हैं और एक रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम एक-दूसरे को जानने व समझने को बढ़ावा देता है और आपसी एकता की भावना को सशक्त करता है. उन्होंने कहा कि हमें अपनी भाषा-संस्कृति को जानना-समझना चाहिए तथा दूसरों की भाषा एवं संस्कृति का सम्मान करना चाहिए. राज्यपाल ने रविवार को राजभवन में नेहरू युवा केंद्र द्वारा कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2023 “वतन को जाने” के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर से आए युवाओं से संवाद कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए समान अधिकार और कर्तव्य सुनिश्चित करने के लिए अनुच्छेद 370 को हटाने का निर्णय लिया गया. राज्यपाल ने हाल ही में, अनुच्छेद 370 से संबंधित याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय की पीठ द्वारा संवैधानिक रूप से सही ठहराया गया. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए समान अधिकार और कर्तव्य सुनिश्चित होने से प्रगति का लाभ उन तक सुनिश्चित होगा. निश्चित रूप से कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाले लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होंगे.

    देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

    राज्यपाल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर अपनी समृद्ध संस्कृति और खूबसूरत परिदृश्यों के लिए जाना जाता है. हिमालय की गोद में स्थित ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ के रूप में जाना जाने वाला यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देता है. यह फिल्म शूटिंग के लिए दुनिया में सबसे अच्छे स्थलों में से एक माना जाता है. प्राकृतिक सौंदर्यता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण जम्मू और कश्मीर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू और कश्मीर में विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर विभिन्न पहल की गई हैं. राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति में आज हमारा देश अग्रणी है. देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. इस दिशा में युवाओं को आगे आना होगा और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना होगा. इस कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों यथा पुलवामा, अनंतनाग, बड़गांव, कुपवाड़ा, बारामुला, श्रीनगर से 122 युवा राजभवन में शामिल हुए.

    ये भी पढ़ें: हेल्थ कैंप में 496 मरीजों की जांच, 17 मरीजों का फ्री में आपरेशन करेंगे डॉ अजीत

    अनुच्छेद 370 आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रजापति महासंघ की बैठक, मोहन कुमार बने धनबाद के जिला अध्यक्ष
    Next Article 20 दिसंबर को विधानसभा मार्च करेंगे धरने पर बैठे सैनिक पोदना बालमुचू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.