Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 10:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बरियातू थाना में विवाद सुलझाने के क्रम में महिला एएसआई के साथ मारपीट, 4 गिरफ्तार
    झारखंड

    बरियातू थाना में विवाद सुलझाने के क्रम में महिला एएसआई के साथ मारपीट, 4 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बहु-बेटे से विवाद के मामले में बरियातू थाना में विवाद सुलझाने के क्रम में एक महिला एएसआई के साथ झड़प हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि मामला लेकर आए लोग महिला एएसआई के साथ मारपीट पर उतारू हो गए. जिसमें महिला एएसआई को गंभीर चोटें भी आयीं हैं. दरअसल, बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सरहुल नगर निवासी रेखा देवी बहु-बेटे से विवाद के बाद शुक्रवार की शाम थाना पहुंची. दोनों पक्ष थाना पहुंचकर ओडी पदाधिकारी के रूप में तैनात महिला एएसआई के समक्ष अपनी-अपनी बातें रखीं.

    इसी दौरान महिला एएसआई की किसी बात से एक पक्ष इतना ज्यादा नाराज हो गया कि वह सभी महिला पुलिस अधिकारी से ही उलझ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि महिला एएसआई को मौके से भागना पड़ा, लेकिन महिला एएसआई जब अपनी जान बचाने थानेदार के चैंबर में भागने का प्रयास करने लगी तो इस दौरान 2 महिला समेत 4 लोगों ने उन्हें पटक कर उनके सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई. आनन-फानन में महिला पुलिस पदाधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं, मारपीट करने वाले आरोपी रेखा देवी और उनके बेटे रविंद्र पांडे व आदित्य पांडे के अलावा अन्य सभी वहां से भाग निकले.

    इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन उन्हें दौड़ाकर मेडिकल चौक के समीप से रविंद्र पांडे के अलावा 3 अन्य महिलाओ को पकड़ लिया. पकड़े गए सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों को आज जेल भेजा जाएगा.

    क्या है मामला

    दरअसल, सरहुल नगर में किराए के घर में रेखा देवी अपने बेटे रविंद्र पांडे और आदित्य पांडे समेत अन्य लोगों के साथ रहती है. एक बेटा अपनी पत्नी प्रिया पांडे के साथ अलग किराए पर रहता है. परिवार के लोगों ने घर के एक टेंपो को बेचा था जिसके पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाना पहुंचा और वहां विवाद सुलझाने के क्रम में महिला एएसआई के साथ एक पक्ष ने मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया.

    bariyatu thana crime johar live news woman ASI क्राइम जोहार लाइव न्यूज़ बरियातू थाना महिला एएसआई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2024 : हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कैप्टन, नीलामी 19 को
    Next Article रांची में 18 से शुरू होगा ‘किताब उत्सव’,आदिवासी भाषा साहित्य और संस्कृति पर हर दिन होंगे तीन सत्र

    Related Posts

    झारखंड

     FJCCI चुनाव शुरू: रांची में 3985 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

    September 21, 2025
    गिरिडीह

    मूसलाधार बारिश में 2 साल का बच्चा नाले में बह गया, खोज जारी

    September 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 25 सितंबर तक बारिश और ठनका की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

    September 21, 2025
    Latest Posts

    BCCI में बड़ा बदलाव : मिथुन मन्हास बन सकते हैं नए अध्यक्ष

    September 21, 2025

     FJCCI चुनाव शुरू: रांची में 3985 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

    September 21, 2025

    अब नए एच-1बी वीजा के लिए चुकाने होंगे 1 लाख डॉलर, ट्रंप सरकार का नया आदेश आज से लागू

    September 21, 2025

    महालया अमावस्या आज : पितृ पक्ष का समापन, मां दुर्गा के आगमन की शुरुआत

    September 21, 2025

    मुजफ्फरपुर में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.