Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»घर से बारात निकालने की थी तैयारी, दूल्हे की हो गई हत्या
    क्राइम

    घर से बारात निकालने की थी तैयारी, दूल्हे की हो गई हत्या

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2023Updated:December 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बजनी थी शहनाई लेकिन घर में छाया मातम. डोली लेकर जाना था, लेकिन घर से निकला अर्थी. घटना बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरी गांव की है. जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने कर दी और मौके से फरार हो गया. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. हत्या का कारण पैसे की विवाद को लेकर बताया जा रहा है.

    घटना चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुंभरी की है. जहां अशोक गोप की उसके पड़ोसी राजू महतो के द्वारा चाकू से हमला कर देने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई. अशोक गोप की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है. वहीं आरोपी राजू महतो की उम्र 36 वर्ष बताया जा रहा है. दोनों के बीच पैसे की विवाद के कारण राजू महतो ने अशोक गोप पर चाकू मार कर जख्मी कर दिया था. जिसके बाद रात को उसे बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं घटना के दौरान अशोक गोप के पिता अपने पुत्र को बचाने गए, इस क्रम में उनके चेहरे पर भी चाकू से हमला किया गया. बताया जाता है कि राजू महतो ने अपने दो साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया.

    बात दें कि मृतक अशोक गोप के घर में शादी की तैयारी चल रही थी जो मातम में बदल गया है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाते ही चास मुफस्सिल थाना तुरंत मौके पर पहुंचकर बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई. वहीं इस घटना पर चास DSP पुरूषोतम कुमार सिंह ने बताया की एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा.

    ये भी पढ़ें: JSSC ने सीजीएल परीक्षा के 85 हजार से अधिक आवेदन रद्द किये, वजह भी बतायी, देखें लिस्ट

    DSP पुरूषोतम कुमार सिंह आज की खबर करंट न्यूज चास मुफस्सिल जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस बोकारो बोकारो जनरल अस्पताल मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्थानीय नीति राज्य का मसला, केंद्र के पाले में डालकर लटकाना चाहती है सरकारः नेता प्रतिपक्ष
    Next Article रिम्स परिसर का होगा विस्तार, हटेगा अतिक्रमण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    क्राइम

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    झारखंड : राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सिक्योरिटी, अपनी ही सरकार के किस बात से ‘इंबैरेस’ हो गए वित्त मंत्री?

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.