Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»अब ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम में जमा कर सकेंगे नकदी, एनपीसीआई लेकर आ रहा है ये खास सुविधा
    बिजनेस

    अब ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम में जमा कर सकेंगे नकदी, एनपीसीआई लेकर आ रहा है ये खास सुविधा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : जल्द ही किसी एक बैंक के ग्राहक दूसरे बैंक की शाखा या फिर एटीएम में कैश जमा कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने इसके लिए अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। एनपीसीआई ने इसके लिए देश के सभी बड़े बैंकों को इस बारे में प्रस्ताव भेज दिया है।
    एनपीसीआई का कहना है कि उसके नेशनल फाइनेंशियल स्विच के जरिए ऐसा किया जा सकता है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को भी ऐसे ही लागू किया गया था। इस नई तकनीक को बैंकिंग टेक्नोलॉजी विकास व शोध संस्थान (आईडीबीआरटी) ने तैयार किया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कैश परिचालन की लागत में बहुत कमी आ जाएगी, जिसका फायदा पूरे बैंकिंग सिस्टम को मिलेगा।
    एटीएम में कैश डिपॉजिट होने से बैंक के साथ ही ग्राहकों को फायदा होगा। जो पैसा एटीएम मशीन में जमा होगा, उसका इस्तेमाल निकासी के लिए भी किया जा सकेगा। ऐसे में बैंकों को बार-बार मशीन में कैश डालना नहीं पड़ेगा। एनपीसीआई ने सभी प्रमुख निजी और सरकारी बैंकों से ऐसा करने के लिए कहा है। हालांकि बैंकों को इस सुविधा से जुड़ने से कई बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, जैसे कि नकली नोट की पहचान करना और उनको मशीन से बाहर करने की प्रक्रिया।
    14 प्रमुख बैंकों के तीस हजार से अधिक एटीएम को पहले चरण में अपग्रेड किया जा सकता है। इसके लिए एटीएम के हार्डवेयर को भी बदलना नहीं पड़ेगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद एसबीआई का कोई ग्राहक एचडीएफसी बैंक की शाखा या फिर एटीएम में जाकर के पैसा जमा कर सकेगा।
    हालांकि अभी यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक और साउथ इंडियन बैंक में इस तरह की सुविधा पहले से चल रही है। इसके अलावा घोटाले के कारण सुर्खियों में आया पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक भी अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा दे रहा था। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को शुल्क भी देना होगा। दस हजार रुपये तक के जमा पर 25 रुपये और दस हजार से अधिक के जमा पर 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : अपराधियों पर निगरानी के लिए एएनपीआर और आरएलवीडी कैमरे से लैस होगा रामगढ़ शहर
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.