Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 10:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पक्ष और विपक्ष दोनों की होती है सदन चलाने की जिम्मेदारी : विधानसभा स्पीकर
    झारखंड

    पक्ष और विपक्ष दोनों की होती है सदन चलाने की जिम्मेदारी : विधानसभा स्पीकर

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2023Updated:December 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह व आजसू विधायक लंबोदर महतो मौजूद थे. सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही बिना व्यवधान के कैसे चले, इस पर चर्चा की गयी. मौके पर सभी दल के विधायकों ने अपनी-अपनी राय रखी. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि सदन चलाने की जिम्मेवारी पक्ष और विपक्ष की होती है. उन्होंने कहा कि सदन और आसन को सम्मान दोनों पक्षों से मिलता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि सदन बहुत ही सुचारू और ढंग से चलेगी.

    आमजनों की समस्याओं पर होगी चर्चा, हर सवाल का जवाब देगी सरकार

    बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये खुशी की बात है कि सदन को नेता प्रतिपक्ष मिल चुका है. आशा है कि सदन का उपयोग आमजनों की समस्याओं को सुनने और उसके निराकरण पर बात होगी. उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवालों का जवाब देने को तैयार रहेगा.

    जिनके पास उचित पास उन्हीं को मिलेगी प्रवेश की अनुमति

    बैठक में सदन की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गयी. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि दर्शक दीर्घा में उन्हीं को प्रवेश की अनुमति होगी जिनके पास उचित पास होगा. श्री महतो ने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है.

    सदन में हम मजबूत भूमिका निभायेंगेः नेता प्रतिपक्ष

    बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सदन में हम मजबूत भूमिका निभायेंगे. राज्य में गिरती कानून व्यवस्था का मामला भी सदन में उठेगा. साथ ही राज्यसभा सांसद धीरज साहू मामले पर सरकार को घेरने का भी प्रयास होगा.

    इसे भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में चूक के बाद सरकार अलर्ट, झारखंड विधानसभा की सुरक्षा में लगाये गये 1000 सुरक्षाकर्मी

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनदी में तैरता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article अब विशाखापट्टनम तक जाएगी संबलपुर बनारस एक्सप्रेस

    Related Posts

    खूंटी

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025

    तेजी से चल रहा बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल का निर्माण कार्य, तय समय पर काम पूरा करने का DM ने दिया निर्देश

    June 19, 2025

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025

    बिहटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन

    June 19, 2025

    गर्भवती महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वाले फरार

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.