Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 7:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 147 अंक, निफ्टी 41 अंक ऊपर
    कारोबार

    शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 147 अंक, निफ्टी 41 अंक ऊपर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी आने के साथ ही तेल की कीमतों में जारी गिरावट से बने सकारात्मक रुख के बल पर वैश्विक स्तर पर हुई लिवाली के साथ कदमताल करते हुये घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाने में सफल रहा और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 147.37 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41 अंक चढ़ गया।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.37 अंक चढ़कर 41,599.72 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 40.90 अंक बढ़कर 12,256.80 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों के साथ ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर देखा गया जिससे बीएसई का मिडकैप 0.40 प्रतिशत चढ़कर 15,158.92 अंक पर और स्मॉलकैप 0.42 प्रतिशत उठकर 14,147.64 अंक पर रहा।

    बीएसई में टेलीकॉम की 0.61 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल की 0.16 प्रतिशत की गिरावट काे छोड़कर सभी समूह बढ़त में रहे। इसमें रियलटी में सबसे अधिक 1.86 प्रतिशत, धातु में 1.20 प्रतिशत और ऑटो में 0.81 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में 2,729 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,428 बढ़त में और 1,127 गिरावट में रहे जबकि 174 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार मिलेजुले खुले जबकि यूरोप और एशिया के अधिकांश प्रमुख सूचकांक बढ़त में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.22 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.47 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.27 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.91 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.08 प्रतिशत उतर गया।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : लंबित कार्य को करें पूरा,फरवरी के बाद नहीं मिलेगा शट डाउनः महाप्रबंधक
    Next Article हजारीबाग: 10वीं की परीक्षा पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त हो: उपायुक्त

    Related Posts

    कारोबार

    शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    August 8, 2025
    झारखंड

    भोजपुरी गाना नहीं बजने पर GRAVITY LOUNGE में फा’यरिंग, पूर्व मंत्री का पूर्व अंगरक्षक गिरफ्तार, हथियार जप्त

    August 7, 2025
    कारोबार

    RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, 5.5% पर बरकरार

    August 6, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.