Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जरूरतमंदो को मिला पेंशन का स्वीकृति पत्र
    झारखंड

    आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जरूरतमंदो को मिला पेंशन का स्वीकृति पत्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : पाटन प्रखंड क्षेत्र में आयोजित आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जरूरतमंदो को सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत दिव्यांग्ता पेंशन की स्वीकृति दी गई. सधपुर गांव में निवासी रियाज अली के बेटे इमरान अली की उम्र 14 से ऊपर है. इमरान अली मानसिक रूप से बीमार रहता है. वह मानसिक रूप से इतना कमजोर है की कुछ काम भी नहीं कर पाता. उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पिता रियाज अली काफी परेशान रहते हैं. सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत दिव्यांग्ता पेंशन को लेकर कई बार उन्होंने प्रयास किया परंतु असफल रहे. थक-हारकर वह चुप बैठ जाते थे, लेकिन “आपकी योजना -आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम से उनके पुत्र इमरान अली के लिए दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ मिल गया. इससे वह काफी खुश नजर आए.

    पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचायत भवन में 6 दिसम्बर 2023 को आयोजित शिविर के दौरान उन्हें यह लाभ मिला है. दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति पत्र भी उन्हें प्राप्त हो गई. इससे रियाज अली काफी खुश थे. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लाख-लाख दुआएं दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन के इस प्रयास को काफी सराहा. उन्होंने अपने स्थानीय मुखिया रंजीत सिंह के प्रति भी कृतज्ञता जताई. रियाज अली ने बताया कि आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगने वाली शिविर के संबंध में प्रचार- प्रसार के माध्यम से उन्हें शिविर के संबंध में जानकारी मिली थी. गांव में माइक से प्रचार हो रहा था एवं आसपास के लोगों ने भी शिविर के संबंध में बताया, तो वह बेटे को एवं उसके सभी संबंधित आवश्यक कागजात को लेकर शिविर में पहुंचे, जहां उसके बेटे को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिला है. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के प्रयास से उनके पुत्र के लिए नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध हो जाती है. आवागमन के लिए पैसे की जरूरत होती है. पैसे की कमी होने पर दवाई लेने जाने के लिए दूसरे व्यक्तियों के पास हाथ फैलाना पड़ता है. पेंशन मिलने से आर्थिक मदद मिलेगी और बेटे के इलाज एवं परवरिश करने में सहुलियत होगी.

    इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी की डकैतियां 70 वर्षों से प्रसिद्ध

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline palamu Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पलामू मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी की डकैतियां 70 वर्षों से प्रसिद्ध
    Next Article चैनपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर करने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.