Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीबीआई का लालू पर शिकंजा, कुनबे पर एफआइआर
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई का लालू पर शिकंजा, कुनबे पर एफआइआर

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2017Updated:August 5, 2017No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई का शिकंजा कसा है। सीबीआई ने रांची के होटल बीएनआर और पूरी के होटल बीएनआर के रखरखाव का ठेका और संचालन को लेकर गड़बड़ी के मामले में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री व बेटे तेजस्वी यादव, आइआरसीटीसी के तात्कालीन एमडी पीके गोयल, राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता व अन्य को आरोपी बनाया है। एफआइआर दर्ज करने के बाद फौरी कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने सुबह छह बजे से एक साथ रांची, पूरी, पटना, दिल्ली, गुडगांव में 12 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की।
    कोर्ट में लगायी हाजिरी
    एक तरफ लालू के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश चल रही। वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद ने शुक्रवार को रांची में विशेष सीबीआई अदालत में पेशी दी। चारा घोटाले में लालू के खिलाफ लगातर सुनवाई चल रही। कोर्ट के आदेश पर वह सशरीर उपस्थित हुए।
    कहां कहां छापेमारी
    सीबीआई की टीम ने पटना में राबड़ी देवी के 10 सरकुलर रोड स्थित आवास, दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी , पूरी और रांची के होटल बीएनआर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, बीएनआर होटल रेलवे की हैरिटेज प्रापर्टी थी। साल 2006 में आईआरसीटीसी ने इसे अपने अधिकार में लिया था।

    कौन कौन आरोपी
    लालू प्रसाद यादव- पूर्व रेल मंत्री , 10 सरकुलर रोड
    राबड़ी देवी- पूर्व मुख्यमंत्री बिहार, 10 सरकुलर रोड
    तेजस्वी यादव- उपमुख्यमंत्री बिहार, 10 सरकुलर रोड
    सरला गुप्ता- सांसद प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी, तीन मुर्ति लेन
    विजय कोचर- डायरेक्टर मेसर्स सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, होटल बीएनआर चाणक्या के प्रापराइटर, अंसल विल्ला, सतबारी, न्यू दिल्ली
    विनय कोचर- डायरेक्टर मेसर्स सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, होटल बीएनआर चाणक्या के प्रापराइटर, अंसल विल्ला, सतबारी, न्यू दिल्ली
    मेसर्स लारा प्रोजेक्ट- मेसर्स डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पटना
    पीके गोयल- आईआरसीटीसी के पूर्व एमडी, गुडगांव ,डीएलएफ फेज वन

     

    cbi jharkhand lalu yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Next Article रांची ,कोलकाता में सीबीआई का छापा, इनकम टैक्स के ऑफिसर भी निशाने पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.