Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, नई गाइडलाइन जारी
    बिहार

    बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, नई गाइडलाइन जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : नीतीश कुमार सरकार ने आने वाले नए साल पर 22,732 स्कूली शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार सभी शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूल में पोस्टिंग देने जा रही है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक्शन मोड में आते ही शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके अनुसार सभी शिक्षकों को 31 दिसंबर तक नई पोस्टिंग मिल जाएगी। पोस्टिंग ऑर्डर अलग-अलग चरणों में जारी होंगे और 16 दिसंबर से स्कूल आवंटन की कार्रवाई शुरू होगी। ट्रांसफर किए गए शिक्षक को तय समय पर नई जगह ज्वाइन करना होगा, जिसकी डेट ट्रांसफर लेटर में दी जाएगी।

    गाइडलाइन के मुताबिक हर शिक्षक अपनी पसंद के 5 प्रखंड का विकल्प देगा। जिला स्तर पर गठित समिति इन विकल्पों के आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिए प्रखंडवार, कक्षावार और विषयवार पोस्टिंग करेगी। पोस्टिंग रिक्तियों के अनुसार होगी, और इसमें अधिक उम्र वाले शिक्षक, दिव्यांग शिक्षक, महिला शिक्षक और विशिष्ट शिक्षक को प्राथमिकता दी जाएगी।

    ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से सभी जिलों के जिला पदाधिकारी शिक्षक ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करेंगे। शिक्षक 5 से 13 सितंबर 2025 के बीच आवेदन कर चुके हैं। कुल 41,684 शिक्षकों ने आवेदन किया था, जिसमें TIR-1 और TIR-2 से नियुक्त शिक्षक शामिल थे। पिछले साल भी पोर्टल के जरिए स्वैच्छिक तबादले के लिए आवेदन कराया गया था।

    शिक्षकों के लिए यह इंतजार 12 महीने के बाद खत्म होने वाला है और उन्हें अब अपनी पसंद के स्कूल में पोस्टिंग मिलने जा रही है।

    Also Read : बक्सीडीह रोड पर फ्लैट में लगी आ’ग, दमकल ने पाया काबू

     

    नई गाइडलाइन जारी बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए जिला स्तर पर समिति गठित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफ्लैट की चौथी मंजिल पर लगी आ’ग, लाखों का सामान राख
    Next Article बबीता झा ने जामताड़ा में अपने चुनावी इरादे का किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.