Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा में कोयल नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने एनएच 75 किया जाम
    झारखंड

    गढ़वा में कोयल नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने एनएच 75 किया जाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : शनिवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। रेहला एनएच 75 के पास बेलचंपा गांव में कोयल नदी का पुल पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक की पहचान रंजीत कुमार चंद्रवंशी पिता सुरेश कुमार चंद्रवंशी के रूप में की गई है। वह बेलचंपा गांव का ही निवासी थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 75 जाम कर दिया। घटना स्थल पर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें स्कूली बच्चे भी फंसे रहे। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं विरोध कर रहे लोगों से पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने लंबी वार्ता कर आंदोलन खत्म कराया।

    लोगों ने कहा आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
    मौके पर मौजूद लोगों की माने तो वाहन ने युवक को इतनी जोर से टक्कर मारी की वह करीब 200 मीटर दूर चला गया। घटना की सूचना जैसे ही मिली। युवक के परिजनों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोग वाहन चालक की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।लोगों ने कहा यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही वह दोषी चालक को गिरफ्तार कर लेगी।

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे गढ़वा सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीण इस पर सहमत नहीं हुए। प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ मुआवजे को लेकर फिर वार्ता हुई। इसमें परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। गढ़वा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने परिजनों को तत्काल दाह संस्कार के लिए 5000 रुपये उपलब्ध कराए । साथ ही उप विकास आयुक्त बात कर आपदा मद से प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने पर सहमति जताई।

    पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज पासवान ने जिला प्रशासन से मांग की कि बेलचंपा के एसआईएस चौक (चरमुहान ) और इसके आसपास आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। ऐसे में स्पीड ब्रेकर बना दिया जाए। इसके साथ ही पुलिस चौकी बनाई जाए।थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा इसके लिए जिला प्रशासन और एनएचआई से बात की जाएगी।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleT-20 मैच के दौरान स्टेडियम की व्यवस्था पर भड़के मंत्री जगरनाथ महतो और हफीजुल, पूछा – क्या मंत्री का यही प्रोटोकॉल है
    Next Article झारखंड के दंपति समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, तीन करोड़ की अफीम के साथ हुई गिरफ्तारी

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.