हजारीबाग : नवरात्र का समय चल रहा है. ऐसे में हजारीबाग में भी डांडिया और गरबा नाइट की धूम है. जिले के दर्जनों जगहों पर डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें हजारीबाग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसमें खासकर युवा वर्ग का ज्यादा उत्साह दिख रहा है. चकाचौंध रोशनी के बीच डांडिया नाइट में लोग झूमते हुए नजर आ रहे हैं. युवक-युवत देर शाम तक गरबा नृत्य कर रहे हैं. लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है.
नवरात्र में डांडिया नाइट की धूम, देर शाम तक झूम रहे युवा…देखें वीडियो

