Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 6:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»युवाओं और समाजसेवियों ने थामा AJSU का दामन, नये जिला प्रभारी भी नियुक्त
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं और समाजसेवियों ने थामा AJSU का दामन, नये जिला प्रभारी भी नियुक्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 16, 2025Updated:February 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : AJSU पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य में एक सशक्त वैचारिक एवं राजनीतिक माहौल तैयार करना है, जिससे संगठन की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जन जन तक पहुंचाया जा सके। चुनावी सीमाओं से परे, समाज के हर वर्ग के लोगों का पार्टी में जुड़ना इस नए नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है। मौका था राजधानी रांची में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह का। मौके पर सुप्रीमो के समक्ष सैकड़ों युवाओं और समाजसेवियों ने AJSU पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
    मिलन समारोह में मुख्य रूप से एमडी शफीक खान (मुहर्रम सेंट्रल कमिटी अध्यक्ष), मोहम्मद नईम (संगठन मंत्री), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद कैफ जुबैर, डॉ. अखिलेश, ओवैस अख्तर, आनंद राज, रौशन कुमार महतो, गौतम सिंह, संजीव सिंह, दीवाकर राज, नरेश साहू, सुनील गुप्ता, रौशन कुमार, बबलू, उमेश, रणविजय सिंह, रोहित गुप्ता, संजित कुमार, राहुल कुमार, रितेश टॉप्पो, मनू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

    दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों में प्रभारी अधिकारियों की नयी नियुक्ति

    संगठन की गतिविधियों को मजबूती देने, संगठनात्मक विस्तार और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न जिलों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। इन नियुक्तियों का मकसद AJSU पार्टी को अधिक संगठित नेतृत्व देना और स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार को सशक्त बनाना है।

    नये जिला प्रभारी

    • रांची : राजेंद्र मेहता, संजय महतो, संजय महतो (सोनाहातू), राजकिशोर महतो, डॉ. पार्थ परितोष
    • गुमला : रामलखन साहू, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव
    • लोहरदगा : अशुतोष तिवारी, हकीम अंसारी
    • खूंटी : केशव चंद्र महतो, अभिषेक राज हेरेंज, रमेश भगत
    • सिमडेगा : दीपक महतो, गोपीनाथ सिंह, भूषण भगत

    महिला जिला प्रभारी

    • रांची : निर्मला भगत, पार्वती देवी
    • लोहरदगा : अंजू देवी, मुनिया देवी

    नव-नियुक्त जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक विस्तार एवं समन्वय स्थापित करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा, वे पार्टी के लक्ष्यों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह निर्णय संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिससे पार्टी की पहुंच को गांवों और शहरों तक विस्तार दिया जा सके।

    ये रहे मौजूद

    मिलन समारोह के मौके पर केंद्रीय महासचिव बुद्धिजीवी मंच डॉ मुकुंद मेहता, संजय मेहता अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष डॉ पार्थ परितोष, जिला सचिव दयाशंकर, मीडिया आयोजक परवाज खान के अलावा समाजसेवी आनंद राज, रोशन कुमार, गौतम सिंह, मुहर्रम सेंट्रल कमिटी के अध्यक्ष शफीकुल खान, संगठन मंत्री दानिश खान, डॉ. अखिलेश कुमार, अभय कुमार, रोहित गुप्ता समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहे।

    Also Read : नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, बेटी की हालत गंभीर

    new district incharge was also appointed Youth and social workers joined AJSU नये जिला प्रभारी भी नियुक्त युवाओं और समाजसेवियों ने थामा AJSU का दामन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, बेटी की हालत गंभीर
    Next Article 10 साल की बच्ची का रे’प के बाद म’र्डर, संदेही को खोज रही पुलिस

    Related Posts

    जामताड़ा

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026
    झारखंड

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026
    ट्रेंडिंग

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026

    लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण, जंगल में गैंगरे’प

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.