Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में कोरोना बना ‘यमराज’, सिर्फ 14 दिन में 180 लोगों की गई जान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कोरोना बना ‘यमराज’, सिर्फ 14 दिन में 180 लोगों की गई जान

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में कोरोना अब यमराज का दूसरा नाम बनता जा रहा है। यह वायरस तेजी से लोगों की जिंदगी छीन रहा है। संक्रमण की रफ्तार भी बेकाबू होती दिख रही है। आंकड़े होश उड़ाने वाले हैं। 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 (पूरे एक साल) के बीच झारखंड में कोरोना की वजह से कुल 1113 लोगों की मौत हुई थी। तब मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत था। लेकिन 1 अप्रैल 2021 से 14 अप्रैल 2021 के बीच यह वायरस 180 लोगों की जान ले चुका है। यही रफ्तार रही तो मृतकों की संख्या महज तीन माह में दोगुनी हो जाएगी। झारखंड में कोई ऐसा जिला नहीं है जहां कोरोना की वजह से किसी की मौत न हुई हो। 14 अप्रैल तक सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 380 लोगों की जान गई है। दूसरे नंबर पर रांची है। यहां 330 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

    अप्रैल के पहले सप्ताह की मृत्यु रिपोर्ट
    1 अप्रैल 2021 – 01
    2 अप्रैल 2021 – 02
    3 अप्रैल 2021 – 07
    4 अप्रैल 2021 – 08
    5 अप्रैल 2021 – 10
    6 अप्रैल 2021 – 04
    7 अप्रैल 2021 – 0
    7कुल मौतें – 39

    अप्रैल के दूसरे सप्ताह की मृत्यु रिपोर्ट

    8 अप्रैल 2021 – 07
    9 अप्रैल 2021 – 17
    10 अप्रैल 2021 – 17
    11 अप्रैल 2021 – 21
    12 अप्रैल 2021 – 19
    13 अप्रैल 2021 – 29
    14 अप्रैल 2021 – 31
    कुल मौतें – 141

    आंकड़े बता रहे हैं कि 1 अप्रैल से 7 अप्रैल (एक सप्ताह) के बीच जहां 39 लोगों की मौत हुई है वहीं 8 अप्रैल से 14 अप्रैल (एक सप्ताह) के बीच 141 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक्टिव मरीजों की संख्या में भी अप्रत्याशित रूप से इजाफा हुआ है. 31 मार्च 2021 तक एक्टिव मरीजों की संख्या 2825 थी। लेकिन 1 अप्रैल से 14 अप्रैल (14 दिन) के बीच एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18524 हो गई है। यानी महज दो सप्ताह में 15,699 मरीजों की संख्या बढ़ी है. इस रफ्तार से साफ है कि अप्रैल के अंत तक मरीजों की संख्या 35000 के पार जा सकती है.आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार का कोरोना बेहद आक्रामक है। भुवनेश्वर के इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज से आई लैब रिपोर्ट चिंता पैद कर रहे हैं।

    1 जनवरी से 20 मार्च के बीच रांची से 23, जमशेदपुर से 18, हजारीबाग से 4, ईटकी से 5 और पलामू से 2 पॉजिटिव सैंपल भुवनेश्वर भेजा गया था। सभी सैंपल का सीटी वैल्यू 25 से कम था। झारखंड के 39 सैंपल की सिक्वेंसिंग की गई। इनमें 13 लोगों में नए किस्म के म्यूटेंट वेरिएंट सामने आए। इनमें यूके स्ट्रेन और डबल वेरिएंट स्ट्रेन की पहचान हुई.रांची से तीन सैंपल में डबल वेरिएंट और 8 में यूके वेरिएंट मिला। जबकि जमशेदपुर के 1-1 सैंपल में दोनों वेरिएंट मिले। इससे सरकार की नींद उड़ चुकी है। बहुत जल्द कोविड से जान गंवाने वाले लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल सिक्वेंसिंग के लिए आईएलएस, भुवनेश्वर भेजा जाएगा। ताकि नए किस्म का पता चलते ही उसके हिसाब से रणनीति बनाई जा सके. लिहाजा, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी सी कोताही जिंदगी को मुसीबत में डाल सकती है।

    coronavirus cases Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत, जांच रिपोर्ट में मिले थे कोरोना के लक्षण
    Next Article दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला, मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम होंगे बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.