Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jun, 2025 ♦ 10:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»सेंट एंथोनी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
    जामताड़ा

    सेंट एंथोनी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पृथ्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : शहर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय की मुख्य शाखा एवं नई शाखा में विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण, स्लोगन लेखन, संदेशात्मक नृत्य, भाषण तथा पोस्टर मेकिंग जैसे विविध गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। सभी उपस्थितों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ भी ग्रहण की। मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक व झारखंड बंगाली समिति, जामताड़ा के अध्यक्ष डॉ. दुर्गादास भंडारी ने बताया कि पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना, जनसंख्या वृद्धि, प्रदूषण तथा वनों की कटाई जैसी समस्याओं का समाधान खोजना है।

    वहीं, विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने पृथ्वी दिवस के इतिहास की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसकी शुरुआत 22 अप्रैल 1970 को अमेरिका से हुई थी और आज यह दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार आधुनिक जीवनशैली और तकनीकी प्रगति के कारण हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, यह एक गंभीर चिंता का विषय है। हमें यह समझना होगा कि स्वस्थ जीवन और सुंदर भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है।

    पृथ्वी

    विद्यालय के प्राचार्य अरूप कुमार यादव ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है, साथ ही उनका रुझान शैक्षणिक गतिविधियों की ओर भी प्रबल होता है। मौके पर महानुभव सेवानिवृत्ति शिक्षक कंचन गोपाल मंडल, समाजसेवी अशोक कुमार मंडल, विद्यालय के उप प्राचार्य लारेब खान, शिक्षक उत्पल मंडल, निवास कुमार , सुजीत शाहा, रतन कुमार मंडल, संजय कुमार महतो, रमेश राय, रिंकू राय, रोनित विश्वास आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

    Also Read : UPSC में 17वां रैंक हासिल करने वाली बिहार की संस्कृति त्रिवेदी का है रांची से नाता

    Earth Day environmental awareness Jamtara school event student participation छात्र गतिविधियाँ पर्यावरण शपथ पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार वितरण पोस्टर मेकिंग पौधारोपण भाषण विद्यालय कार्यक्रम विद्यालय समाचार विश्व पृथ्वी दिवस संदेशात्मक नृत्य सेंट एंथोनी विद्यालय स्लोगन लेखन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में ED ने दो अधिकारियों के आवास पर डाली रेड
    Next Article CM नीतीश ने की ‘आपका शहर-आपकी बात’ कार्यक्रम की समीक्षा, इस दिन होगा शुभारंभ

    Related Posts

    झारखंड

    बदला जा सकता है झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व…

    June 30, 2025
    गिरिडीह

    विधायक जयराम महतो के आगे चल रही स्कॉट गाड़ी पलटी, फिर…

    June 30, 2025
    झारखंड

    इस बार श्रद्धालुओं को देवघर से बासुकीनाथ पहुंचने में तय करनी होगी अधिक दूरी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेस में लूटपाट, यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 30, 2025

    क्यों मनाया जाता है 30 जून को सोशल मीडिया दिवस… जानें

    June 30, 2025

    बदला जा सकता है झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व…

    June 30, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस, 58 पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त

    June 30, 2025

    शेयर बाजार सपाट खुला, निफ्टी में हल्की बढ़त

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.