बोकारो : जिला के बेरमो स्थित डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट परिसर में एक सप्लाई मजदूर रामनरेश सिंह की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर सीएचपी प्लांट के डोजर सेक्शन में कार्यरत था। वह प्रथम पाली में ड्यूटी पहुंचा था। इस दौरान सीएचपी के समीप रास्ते में वह फिसलकर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। कुछ देर बाद जब अन्य मजदूरों ने रामनरेश को जमीन पर पड़ा देखा तो प्रबंधन व अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर उसकी जांच की गई तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सहकर्मी मजदूर और यूनियन के नेता मौके पर पहुंचे और प्रबंधन को घटना से अवगत कराया। यूनियन के प्रतिनिधि व मजदूर मृतक के शव को प्लांट में रखकर उसके आश्रित को नौकरी सहित अन्य मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इधर मामले को सुलझाने के लिए प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही है। खबर लिखे जाने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।
बोकारो थर्मल प्लांट में गिरने से मजदूर की मौत, आश्रित को नौकरी और मुआवजा की मांग

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleमुख्यमंत्री ने ईडी को जवाब देने के लिए मांगा समय, भेजा पत्र
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

