Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कृषकों को मत्स्य पालन से जोड़ते हुए सशक्त बनाने का करें कार्यः उपायुक्त
    झारखंड

    कृषकों को मत्स्य पालन से जोड़ते हुए सशक्त बनाने का करें कार्यः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मत्स्य विपणन हेतु गठित समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि जिले में मत्स्य पालन को उद्योग के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि यहां के कृषक बेहतर विकल्प के रूप में मत्स्य पालन से आपको जोड़ सकें। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील मत्स्य कृषक एवं प्रखण्ड मत्स्य प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने वर्तमान में मत्स्य पालन की वास्तुस्थिति पर चर्चा करते हुए होने वाली समस्याओं व मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए। साथ हीं सभी आश्वस्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा आप सभी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा, ताकि देवघर जिले में मत्स्य पालन को उद्योग के रूप में विकसित किया जा सके।
    इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि प्रखण्ड स्तर पर मत्स्य समिति को पूर्ण रूप से एक्टिव करते हुए ज्यादा से ज्यादा कृषक मित्रों को मछली पालन से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किये जा सके।

    आपसी समन्वय के साथ करें बेहतर कार्य

    इसके अलावे बैठक के दौरान एक्वेरियम शाॅप/रंगीन मछली पालन के विपणन आदि से संबंधित चयन समिति बैठक में उपायुक्त द्वारा देवघर जिले के मत्स्य विक्रेताओं को स्वच्छ वातावरण में मछली के विपणन/परिवहन हेतु सारी व्यवस्था करने का निदेश जिला मत्स्य पदाधिकारी को दिया गया। साथ हीं उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित मत्स्य लाभुक समिति द्वारा लाभुकों को ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, पिकप वैन, चलंत ठेला/स्टॉल आदि अनुमानित दर पर उपलब्ध कराने हेतु लाभुकों का चयन किया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दिया गया कि खुदरा मछली विक्रेताओं को स्वच्छ वातावरण में मछली परिवहन/विपणन हेतु चार लाभुकों का चयन किया गया है, जिन्हें चलंत ठेला/स्टाॅल उपलब्ध कराया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अनुदान पर ऑटो रिक्शा/पिकप वैन एवं 80 प्रतिशत अनुदान पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाना है। ऑटो रिक्शा/पिकप वैन एवं ई-रिक्शा हेतु भी दो-दो लोगांे का चयन समिति के माध्यम से किया गया है। खुदरा मछली विक्रेताओं को कटिंग टूल्स उपलब्ध कराने हेतु सात लाभुकों का चयन किया गया है। साथ हीं एक्वेरियम शॉप चलाने वाले लाभुकों की सूची तैयार करते हुए उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। साथ हीं उनकी बेहतरी हेतु आवश्यक कार्य करने का निदेश दिया गया। इसके अलावे समीक्षा के क्रम उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि आपसी समन्वय के साथ कार्यो का निष्पादन करें ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
    बैठक में उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस श्री संदीप कुमार मीणा, जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रतिनिधि सुनील तिवारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रशांत कुमार दीपक, जिला गव्य विकास पदाधिकारी प्रतिनिधि त्रिशूल प्रकाश, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी एवं प्रगतिशील मत्स्य कृषक, प्रखण्ड मत्स्य के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 जी नेटवर्क को समय पर शुरू करना जरूरी: मोदी
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, बोले- आईटीआई में बच्चों को बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दें

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.