
Patna : PM नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो गए। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके जन्मदिन पर कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक कार्यकर्ता और आम लोग पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। बिहार के CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएँ दीं।
नीतीश कुमार की सादगी भरी बधाई
बिहार के CM नीतीश कुमार ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।” उनका यह संदेश सादगीपूर्ण रहा, जिसमें पीएम के प्रति सम्मान और शुभेच्छा झलकती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।@narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025
सम्राट चौधरी ने बताया ‘आधुनिक भारत का विश्वकर्मा’
बिहार के डिप्टी CM और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को “आधुनिक भारत का विश्वकर्मा” कहकर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “अनंत शक्ति, कर्मयोगी, दृढ़ निश्चय का प्रतीक, सूर्य की तरह शत्रुओं को सबक सिखाने वाला और चंद्रमा की शीतलता से जनता को सींचने वाला।” उन्होंने कहा कि PM का बिहार से विशेष लगाव है और हर बिहारवासी उन्हें कोटि-कोटि बधाई दे रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी ने आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती और देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर को सुखद संयोग बना दिया है । उन्होंने ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and other…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 17, 2025
विजय सिन्हा ने कहा ‘विश्व के सबसे महान नेता’
डिप्टी CM विजय सिन्हा ने पीएम मोदी को विश्व का सबसे महान और प्रेरणादायी नेता बताया। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया और ‘विकसित भारत 2047’ का उनका सपना देश का संकल्प बन गया है। उनके 75वें जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएं।”
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और लोकतंत्र की जननी भारत के जन-गण-मन को नए शिखर पर प्रतिष्ठित करने वाले अटल कर्मयोगी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं । उनके लिए मेरी तरह करोड़ों भारतीयों की ‘जीवेत शरदः शतम’ की प्रार्थना ईश्वर पूरी… pic.twitter.com/LQhItsBeKg
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) September 17, 2025
जीतन राम मांझी की शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में विज्ञान, अर्थव्यवस्था और संस्कृति में भारत की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत की सफलता को मोदी सरकार की उपलब्धि बताया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं गांव, गरीब, महिला,मज़दूर,किसान व नौजवानों के हितैषी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ की नींव रख कर भारत को सर्वोच्च शक्ति… pic.twitter.com/WRJIOhKnAd— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) September 16, 2025
भाजपा का सेवा सप्ताह
भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रहे हैं। देशभर में रक्तदान शिविर, सफाई अभियान और गरीबों को भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayModiJi और #ModiAt75 जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
Also Raed : विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें क्या