राजधानी रांची में सर्दी का सितम जारी, कांके का पारा पहुंचा 5.4 डिग्री

रांची : राजधानी रांची समेत राज्यभर में सर्दी का सितम जारी है. शाम होते ही सड़कें सुनसान हो जा रही है. वहीं रांची के कांके का पारा 6 डिग्री से नीचे जा चुका है. कल पहली बार इस सीजन का सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. यही हाल राज्य के अन्य जिलों का भी है, जहां न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक जा चुका है. वहीं, आने वाले 7 दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी.

रांची के मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी से आ रही हवा कनकनी बढ़ा रही है. अब बर्फबारी भी तेज हो चुकी है. जिसका असर झारखंड के न्यूनतम तापमान में भी देखा जा रहा है. कई जिलों का तापमान तो 7 से 8 डिग्री तक जा ही चुका है. साथ ही रांची के कांके का तापमान पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम 5.6 डिग्री दर्ज की गयी.

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

15 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

16 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

17 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस.

इसे भी पढ़ें: 300 रुपए में लग रहा येलो फीवर वैक्सीन, 41 देशों की यात्रा के लिए जरूरी है ‘डोज’