Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री मिले मंत्री जगन्नाथ महतो से, जल्द संभालेंगे कामकाज
    झारखंड

    मुख्यमंत्री मिले मंत्री जगन्नाथ महतो से, जल्द संभालेंगे कामकाज

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राज्य के शिक्षा और उत्पाद विभाग के मंत्री श्री जगन्नाथ महतो लंबी बीमारी के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को उनसे उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मंत्री के स्वास्थ्य में प्रगति को देख उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। पूरी तरह स्वस्थ होते ही शिक्षा और उत्पाद मंत्रालय मंत्री के जिम्मे कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री से कार्यों का निपटारा घर से ही करने की सलाह दी है। उम्मीद है जल्द ही मंत्री श्री जगन्नाथ महतो कामकाज शुरू कर देंगे। मालूम हो कि उनके अस्वस्थ होने के बाद से उनके मंत्रालय के कार्यों का निबटारा खुद मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन कर रहे थे।

    कोरोना और फेफड़े में संक्रमण से पीड़ित हो गये थे मंत्री

    बताते चलें कि मंत्री श्री जगन्नाथ महतो 2020 के सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना से संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें पहले रिम्स और उसके बाद रांची के मेडिका अस्पताल में गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद थे। कई बार अस्पताल जाकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेते रहे थे। इस बीच मंत्री के स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर एमजीएम, चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रांची बुलाई गई थी। इसके बाद टीम की सलाह पर श्री जगन्नाथ महतो को 19 अक्टूबर को चिकित्सकों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम) में मंत्री के कोरोना संक्रमण से खराब फेफड़ा को ट्रांसप्लांट किया गया था।

    विशेष विमान से रांची लाए गए थे शिक्षा मंत्री

    फेफड़ा ट्रांसप्लांट के बाद मंत्री कुछ दिनों तक चेन्नई में ही चिकित्सकों की देखरेख में रहे। जब चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य को दुरुस्त बताया तो चेन्नई में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो को रांची लाने की कवायद शुरू हुई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें रांची लाने के लिए एक चार्टड प्लेन से चिकित्सकों की टीम 14 जून को चेन्नई भेजी गई। टीम में रिम्स क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ.अजीत डुंगडुंग शामिल थे। 14 जून को ही देर शाम मंत्री रांची पहुंचे थे।

    मुख्यमंत्री खुद एयरपोर्ट पर मंत्री के स्वागत के लिए थे मौजूद

    मंत्री श्री जगन्नाथ महतो को जब चेन्नई से चार्टड प्लेन से रांची लाया गया, तो संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे। उसके पहले उनके रांची स्थित आवास को भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य लाभ की सभी सुविधा से लैश किया गया था। मुख्यमंत्री बीच-बीच में मंत्री से मिलकर उनका हालचाल भी लेते रहे थे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बुधवार को भी उनके आवास पर जाकर मिले और चिकित्सकों की सलाह व कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर से ही कामकाज संभालने की सलाह और शुभकामना दी।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मंत्रियों के विभागों में फेर बदल, जगरनाथ महतो को शिक्षा व हफीजुल को मिला निबंधन
    Next Article कोलकाता पुलिस ने कांके रोड में की छापेमारी, कुशल अग्रवाल गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.