Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»क्या 1 दिसंबर से देर से आएगा ओटीपी? TRAI से जानें क्या है सच्चाई
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या 1 दिसंबर से देर से आएगा ओटीपी? TRAI से जानें क्या है सच्चाई

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2024Updated:November 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 1 दिसंबर, 2024 से लागू होने वाले नए नियमों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. इन नियमों का उद्देश्य स्पैम और धोखाधड़ी वाले संदेशों से निपटना है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि इसका असर OTP (वन-टाइम पासवर्ड) डिलीवरी पर पड़ेगा और उपभोक्ताओं को OTP में देरी का सामना करना पड़ सकता है. इस पर TRAI ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कोई बदलाव नहीं होंगे, जो OTP डिलीवरी में देरी का कारण बनें.

    क्या है ट्रेसेबिलिटी गाइडलाइंस

    TRAI के नए ट्रेसेबिलिटी दिशानिर्देशों के तहत, टेलीकॉम ऑपरेटर्स और मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर्स को प्रत्येक संदेश की प्रमाणिकता सुनिश्चित करनी होगी. यह बदलाव Distributed Ledger Technology (DLT) फ्रेमवर्क के अंतर्गत लागू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संदेशों की ट्रेसेबिलिटी को सुनिश्चित करना और स्पैम संदेशों को रोकना है. इसके लिए व्यवसायों को अपने प्रेषक आईडी और संदेश टेम्प्लेट को टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के साथ रजिस्टर करना अनिवार्य होगा.

    वायरल पोस्ट के दावे को किया खारिज

    TRAI ने इस विषय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “कुछ खबरों में यह दावा किया गया है कि नए नियमों के तहत OTP में देरी हो सकती है, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है. TRAI ने किसी भी प्रकार की देरी को लेकर कोई नया प्रावधान नहीं रखा है.” बता दें कि हाल में सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें OTP देर से आने की बात कही जा रही थी. ट्राई ने इसे फर्जी बताया है.

    https://x.com/TRAI/status/1862025816730964082

    https://x.com/PIBFactCheck/status/1862130884394250325

    1 December 2024 1 दिसंबर 2024 delay DLT framework DLT फ्रेमवर्क fake news fraud message authenticity messaging service providers New Rules OTP social media spam messages telecom operators template registration traceability guidelines TRAI TRAI clarification viral posts X (Twitter) टेम्प्लेट रजिस्ट्रेशन टेलीकॉम ऑपरेटर्स ट्राई स्पष्टीकरण ट्रेसेबिलिटी गाइडलाइंस देरी धोखाधड़ी नए नियम फर्जी खबर मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर्स वायरल पोस्ट संदेश प्रमाणिकता सोशल मीडिया स्पैम संदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टोन माइंस में अंधाधुंध फायरिंग, पांच गिरफ्तार
    Next Article अब एटीएम से होगी पीएफ की निकासी, केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी

    Related Posts

    क्राइम

    प्रदूषण से हर साल 20 लाख मौतें, दिवाली में पटाखें न जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – विराट कोहली जैसे हस्तियों से ले मदद

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का निधन, 250 रुपये की नौकरी से हजार करोड़ साम्राज्य खड़ा किया, जानिए उनका रांची कनेक्शन

    October 30, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    Latest Posts

    प्रदूषण से हर साल 20 लाख मौतें, दिवाली में पटाखें न जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – विराट कोहली जैसे हस्तियों से ले मदद

    October 30, 2026

    झारखंड : रामगढ़ पुलिस ने चार महीनें में लौटाए 301 गुम मोबाइल, ऑपरेशन भरोसा 4.0 के तहत 56 और फोन सौपें

    October 30, 2026

    राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का निधन, 250 रुपये की नौकरी से हजार करोड़ साम्राज्य खड़ा किया, जानिए उनका रांची कनेक्शन

    October 30, 2026

    झारखंड : नर्सिंग पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CHO के 1,038 पदों पर कल से ऐसे भरें फॉर्म

    October 30, 2026

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.