Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हरमू रोड जाम से मिलेगी मुक्ति, रांचीवासी अब नए फ्लाईओवर क्रॉस कर जाएंगे अरगोड़ा, निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू
    झारखंड

    हरमू रोड जाम से मिलेगी मुक्ति, रांचीवासी अब नए फ्लाईओवर क्रॉस कर जाएंगे अरगोड़ा, निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2024Updated:December 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी को जाम से मुक्त करने के लिए झारखंड सरकार नए-नए फ्लाईओवर का निर्माण कराने में प्रयासरत है. हरमू रोड जाम से राँचीवासियो को निजात दिलाने के लिए अब नए फ्लाईओवर निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह फ्लाईओवर जज कॉलोनी से लेकर सहजानंद चौक तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा बनेगा. आने वाले दो से तीन महीने के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे. फिलहाल हरमू से कडरू रेडिशन ब्लू तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए परामर्शी की तलाश जारी है. इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए एक कंपनी ने 34 फीसदी कम रेट पर टेंडर भरा है, जिसे पथ विभाग इसकी समीक्षा कर रहा है.

    वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जायेगा हरमू रोड में

    हरमू फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा. इसकी वजह यह है कि इस सड़क से वीवीआईपी मूवमेंट अधिक होता है. यह फ्लाईओवर कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से हरमू सहजानंद चौक तक बनेगा. सूचना भवन चौराहा के पास से फ्लाईओवर चढ़ेगा, जो रातू रोड चौक, शनि मंदिर, गाड़ीखाना चौक, किशोरगंज चौक, भारत माता चौक होते हुए सहजानंद चौक पर जाकर उतरेगा. सहजानंद चौक के पास एक रैंप बनाया जाएगा, ताकि कडरू मार्ग से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ सकें. दूसरा रैंप गौशाला चौक के निकट बनाया जाएगा, ताकि रातू रोड और पहाड़ी मंदिर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर में चढ़ सकें.

    300 करोड़ कडरू रेडिशन ब्लू कांके रोड किशोरगंज चौक गाड़ीखाना चौक गौशाला चौक जज कॉलोनी जाम झारखंड सरकार टेंडर पथ विभाग परामर्शी पहाड़ी मंदिर फ्लाईओवर फ्लाईओवर निर्माण भारत माता चौक रांची रांचीवासी रातू रोड चौक रैप वीवीआईपी मूवमेंट वैकल्पिक मार्ग शनि मंदिर सहजानंद चौक सूचना भवन चौराहा हरमू रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी समारोह से कार में रांची लौट रहे थे लोग, हादसे में 4 की गई जान
    Next Article आज भी स्वतंत्र एवं आज़ाद हूं और रहूंगा, मयंक सिंह ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर कहा- सुनील मीणा को मयंक न समझे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    Latest Posts

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.