Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर, महुआ चुनने गई महिला को कुचल कर मा’र डाला
    झारखंड

    कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर, महुआ चुनने गई महिला को कुचल कर मा’र डाला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 29, 2026Updated:March 29, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु हरलाडीह गांव का है, जहां रविवार सुबह महुआ चुनने गई 55 वर्षीय सीता देवी की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सीता देवी सुबह करीब 5 बजे महोदरा जंगल में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें पटक-पटककर जमीन पर गिराया और फिर पेट पर पैर रखकर कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ गई अन्य महिलाएं किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहीं।

    4 दिन में तीसरी मौत, गांवों में दहशत

    लगातार हो रही घटनाओं से पूरे इलाके में डर का माहौल है। बीते चार दिनों में हाथियों के हमले से तीन लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले बुधवार को मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक हाथी झुंड से बिछड़ गया है और वही लगातार लोगों पर हमला कर रहा है, जबकि बाकी झुंड आसपास के जंगलों में डेरा डाले हुए है।

    मवेशियों को भी बनाया निशाना

    हाथियों का आतंक सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। झरीटांड और ढेबुआडीह गांव में शुक्रवार रात हाथियों ने कई मवेशियों को कुचलकर मार डाला। गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचाया गया और बाहर बंधे पशु भी इसका शिकार बने। इससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। लोग अब दिन में भी जंगल जाने से डर रहे हैं।

    मौके पर पहुंचा वन विभाग, दी गई तत्काल सहायता

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। रेंज ऑफिसर रविंद्र कुमार ने पीड़ित परिवार को तुरंत 25 हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही शेष 3.75 लाख रुपये मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने का आश्वासन दिया गया है।

    संसाधनों की कमी, काबू में नहीं आ रहे हाथी

    वन विभाग की टीम लगातार हाथियों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन संसाधनों की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है। हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई है।

    डर और गुस्से में ग्रामीण

    लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में डर के साथ-साथ आक्रोश भी बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

    Also Read : चाईबासा का विजय सुंडी अब बैंकॉक में दिखाएगा दम, वर्ल्ड पैरा आर्चरी में चयन

    elephant attack Elephant Attack Jharkhand Elephant Death Case Elephant Rampage Forest Department Jharkhand Human-Wildlife Conflict Jamu Harladih Village Jharkhand news Koderma Elephant News koderma news Latest news Mahua Picking Incident Markacho News rural Jharkhand news Today News Trending News wild elephant terror Wildlife Conflict India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा का विजय सुंडी अब बैंकॉक में दिखाएगा दम, वर्ल्ड पैरा आर्चरी में चयन
    Next Article बलियापुर रामनवमी जुलूस पर पथराव : गिरफ्तार आरोपियों की बाजार में परेड पर मंत्री इरफान भड़के

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.