Chaibasa : चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों की दहशत अब पांचवें दिन भी बनी हुई है। बीती रात गोईलकेरा इलाके में एक हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो मासूम बच्चे और एक वयस्क शामिल हैं।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग वन विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। बताया जा रहा है कि पिछले पांच दिनों से हाथियों का एक झुंड गोईलकेरा और आसपास के इलाकों में घूम रहा है और लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।
अब तक हाथियों के कुचलने से कुल 9 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 6 मौतें सिर्फ गोईलकेरा प्रखंड में हुई हैं। इसके बावजूद वन विभाग हाथियों को काबू में करने या उन्हें सुरक्षित जंगल क्षेत्र की ओर खदेड़ने में सफल नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द हाथियों के आतंक से राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं।
Also Read : पटना में खुले में थूकना अब पड़ेगा भारी, लगेगा जुर्माना


