Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला में जंगली हाथी का तांडव : मासूम की गई जान, मां-बहन घायल
    झारखंड

    गुमला में जंगली हाथी का तांडव : मासूम की गई जान, मां-बहन घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026Updated:March 10, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगांव पंचायत के पतराटोली गांव में कल देर रात हाथी के उत्पात ने हाहाकार मचा दिया। अचानक घर के पास पहुंचा हाथी दीवार को जोर से ठोंकता है, जिससे कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई।

    मलबे में दब गई मासूम

    घटना के समय चंदन उरांव की पत्नी सुषमा उरांव अपने दो बच्चों के साथ सो रही थीं। हड़बड़ी में उन्होंने 5 वर्षीय बेटे को लेकर बाहर भाग निकली, लेकिन चार माह की दुधमुंही बेटी अमिता मलबे में दब गई। मलबे में दबने से बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में मां सुषमा को भी चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार कराया।

    गांव में शोक और दहशत का माहौल

    हाथी के अचानक घर में प्रवेश से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग पूरी रात जागते रहे और किसी अनहोनी की आशंका से सतर्क रहे। सुषमा उरांव अपनी बेटी को खोने के सदमे में बार-बार बेहोश हो रही थीं, जबकि गांव की महिलाएं और ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

    पुलिस और वन विभाग ने की कार्रवाई

    घटना की जानकारी मिलते ही करंज थाना पुलिस और बसिया वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को क्षेत्र से खदेड़ने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है।

    ग्रामीणों की सुरक्षा की चिंता

    हाथी के क्षेत्र में लगातार आने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोग अपने घरों और खेतों की सुरक्षा के लिए पहरे पर रहते हैं और वन विभाग से क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा उपाय करने की भी मांग कर रहे हैं। यह हादसा हाथियों और ग्रामीणों के बीच लगातार बढ़ते संघर्ष की गंभीर चेतावनी भी साबित हो रहा है।

    Charan Uraon compensation demand Disaster News Elephant in Village elephant incident Family Injured forest department gumla human-elephant conflict Infant Death jharkhand Patratoli Village police investigation Rural Safety Sushma Uraon tribal village Village Tragedy wall collapse. wild elephant attack Wildlife Safety
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन आज असम दौरे पर, चुनाव प्रचार के साथ उठाएंगे आदिवासी मुद्दे
    Next Article सिमडेगा : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थाना प्रभारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.