Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पाकिस्तान से कौन ऑपरेट कर रहा अमन साहू का सोशल मीडिया, झारखंड ATS जल्द करेगा बड़ा खुलासा
    क्राइम

    पाकिस्तान से कौन ऑपरेट कर रहा अमन साहू का सोशल मीडिया, झारखंड ATS जल्द करेगा बड़ा खुलासा

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2025Updated:March 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में ATS टीम के साथ हुए एनकाउंटर में मारे गए अमन साहू के सोशल मीडिया हैंडलर्स की अब खैर नहीं. एटीएस ऐसे सोशल मीडिया हैंडलर्स पर नकेल कसने की तैयारी में जुटी है. राज्य की इन गंभीर मामलों को लेकर एटीएस की एक विशेष टीम ने जांच शुरु कर दी. ATS को अमन साहू के एनकाउंटर के बाद एक से एक सबूत मिले है. वहीं, सबसे बड़ी बात और सबूत जो सबको चौंका रही, वो है उसके सोशल मीडिया के पाकिस्तान से हैंडल होने की. एटीएस की टीम ने उन सभी आईपी एड्रेस का सत्यापन कर कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है, जहां से अमन साहू का सोशल मीडिया हैंडल हो रहा है. 

    इधर, झारखंड ATS एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि जेल में बंद सभी संगठित आपराधिक गिरोहों के मुखिया को रिमांड पर लेकर उनसे सोशल मीडिया और सभी तरह के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी. एटीएस एसपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट के आईपी एड्रेस को भी वेरिफाई किया जा रहा है, ताकि सभी अकाउंट के बारे में सही जानकारी मिल सके.

    अमन साहू आर्म्स कंपनी नाम से एक्टिव है फेसबुक पेज

    अमन साहू की मौत के बाद “अमन साहू आर्म्स कंपनी” नाम से फेसबुक पेज बनाया गया है. फेसबुक हैंडलर हजरत उल्लाह खान नाम का व्यक्ति है, इसने खुद को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का रहने वाला बताया है. वहीं, इसने सोशल मीडिया फेसबुक पर कई खतरनाक हथियारों की प्रर्दशनी भी की है. हजरत उल्लाह खान के फेसबुक पेज पर अमन साहू को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाबी गाने का भी इस्तेमाल किया गया है. श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए वीडियो में भारत के कई कुख्यात अपराधियों को भी टैग किया गया है. एटीएस की टीम इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

    अत्याधुनिक हथियारों की फैक्ट्री का संचालक है हजरत 

    हजरत उल्लाह खान नाम का यह शख्स खुद को अत्याधुनिक हथियारों की फैक्ट्री का संचालक बताता है. 11 मार्च को अमन साहू के एनकाउंटर के करीब डेढ़ घंटे बाद ही पाकिस्तान से अमन साहू को श्रद्धांजलि दी गई. जिस अकाउंट से श्रद्धांजलि दी गई, वो पाकिस्तान के पेशावर से ऑपरेट हो रहा है. इससे पूर्व एक दर्जन से ज्यादा ऐसे सोशल अकाउंट थे, जिनके जरिए अमन साहू के गुर्गों के बीच श्रद्धांजलि देने की होड़ मची हुई थी.

    Read also:  रूस से स्वदेश लौटा मृतक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर, गढ़वा में होगा अंतिम संस्कार

    Read also: विपिन मिश्रा को शूट करने बक्सर से बुलाये गये थे शूटर, दो लाख कैश और Austria मेड पिस्टल भेजवाया था अमन साहू ने

    crime News News Update ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुनील छेत्री का संन्यास से कमबैक, भारत की दमदार जीत… 
    Next Article वायु प्रदूषण में दिल्ली के बाद कोलकाता आई लाइन में , CSE रिपोर्ट ने किया खुलासा

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.