Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नगड़ी मस्जिद से जुलूस पर हुआ पथराव तो उग्र हुई भीड़, पुलिस ने 19 नामजद समेत 500 अज्ञात पर दर्ज की प्राथमिकी
    झारखंड

    नगड़ी मस्जिद से जुलूस पर हुआ पथराव तो उग्र हुई भीड़, पुलिस ने 19 नामजद समेत 500 अज्ञात पर दर्ज की प्राथमिकी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने मामले में रांची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. नगड़ी थाना की पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में नगड़ी थाना में राकेश कुमार श्रीवास्तव, अंचलाधिकारी नगड़ी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. कुल 19 लोगों के खिलाफ नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.

    पलभर में बिगड़ गया जुलूस का माहौल रणभूमि में

    नगड़ी थाना द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शाम लगभग 7:30 बजे नगड़ी मस्जिद से होते हुए नगड़ी नया तालाब की ओर जुलूस विसर्जन के लिए बढ़ रहा था. जुलूस में शामिल लगभग सभी मूर्तियां मस्जिद को पार कर गई थी. इसी दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोग बीच-बीच में जय श्री राम का नारा लगाते हुए मस्जिद को पार कर रहे थे. जुलूस में शामिल लाउडस्पीकर एवं बाजा वगैरा मस्जिद के सामने से पार कर रहा था. उसी क्रम में नगड़ी मस्जिद की ओर से या अली के नारे के साथ पथराव जुलूस की ओर फेंकना शुरू कर दिया. जिसे जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए तथा अपनी ओर से भी मना करने के बावजूद मस्जिद की ओर पथराव शुरू हो गया. सुरक्षा में तैनात पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारी के साथ मिलकर पथराव कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को समझाने और रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन दोनों ही पक्षों के लोग उग्र हो गए और एक दूसरे पर तथा सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल पर भी पथराव करने लगे. मस्जिद से जुलूस पर 5 से 6 राउंड गोलियां भी फायरिंग की गई. देखते-देखते पूरा माहौल बिगड़ गया. फिर अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया गया और काफी प्रयास के बाद भीड़ को हटाया गया.

    इन-इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है नामजद प्राथमिकी

    अमीन अंसारी, वसीम अंसारी, एबरार अंसारी, फैसल अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी, जकरुल्ला अंसारी, इमरान अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी, अलीम अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी, कलाम अंसारी, वकील अंसारी, मोहसिन अंसारी, यूसुफ अंसारी, रामकरण महतो, बालकरण महतो ( कोयल रेस्टुरेंट) के दो भतीजे, रिकी भगत, संतोष नायक और टुनुवा.

    कार्रवाई जोहार लाइव झारखंड नगड़ी रांची रांची पुलिस विसर्जन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविसर्जन के दौरान हुई पिटाई, आहत किशोर ने लगा ली फांसी, परिजनों ने किया थाने का घेराव
    Next Article झारखंड कैडर के आईपीएस अजय भटनागर बने NHRC के नए डीजी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.