Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मंगल टुड्डू के घर रेड मारी पुलिस तो हुआ बड़ा खुलासा… जानें क्या
    झारखंड

    मंगल टुड्डू के घर रेड मारी पुलिस तो हुआ बड़ा खुलासा… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को निरसा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को SDPO रजत माणिक बाकला ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

    मंगल टुड्डू के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद

    कालुबथान ओपी क्षेत्र के कैथारडीह गांव में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर विशेष टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर मंगल टुड्डू भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके घर से 52 बोतल अंग्रेजी शराब, 60 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण, नकली स्टिकर, ढक्कन और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि यह काम वह अपने पिता रघुनाथ टुड्डू, नारायण चंद्र मंडल और मनसा उर्फ पाठा के साथ मिलकर करता था।

    होटल से भी बरामद हुई शराब

    दूसरी कार्रवाई चिरकुंडा थाना क्षेत्र के जुन्कुंदर फाटक स्थित आदित्य होटल में हुई। छापेमारी के दौरान कुछ लोग भाग गए, लेकिन एक आरोपी आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया। होटल के पीछे बने कमरे से किंगफिशर बीयर, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व, देसी दबंग, तुफानी समेत कई ब्रांड की शराब और 30 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Also Read : BIG BREAKING: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, Air India का यात्री विमान क्रैश

    Also Read : शराब घोटाला : अब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    Also Read : कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर फिर बवाल, युवकों ने रील में अमर्यादित भाषा का किया इस्तेमाल

    Also Read : युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    Also Read : रांची में PLFI उग्रवादियों ने फैक्ट्री गेट पर की फा’यरिंग

    अंग्रेजी शराब अंग्रेजी शराब बरामद अवैध धंधा अवैध शराब आदित्य होटल कालुबथान चिरकुंडा झारखंड न्यूज झारखंड पुलिस देसी शराब धनबाद धनबाद न्यूज निरसा पुलिस छापेमारी मंगल टुड्डू महुआ शराब रजत माणिक बाकला शराब कारोबार शराब तस्करी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजसू 22 जून को मनायेगी बलिदान दिवस : सुदेश महतो
    Next Article महिंद्रा XUV700 पर जून में शानदार डिस्काउंट ऑफर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.