Chatra : चतरा जिले के बशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन को रोकने के लिए छापेमारी की। शनिवार को शाम 5 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर घंघरी पुल पर वाहन चेकिंग की गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्रे रंग की कार (Nissan Sunny, WB 06J 3291) को रोका और उसमें से कुल 197 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब में 64 बोतल 750 ML Royal Stage, 91 बोतल 350 ML Royal Stage और 42 बोतल 375 ML Royal Challengers शामिल हैं। सभी सामान को जप्त कर लिया गया।

हालांकि, शराब की तस्करी कर रहे वाहन ड्राइवर ने पुलिस को चकमा देने के लिए तेज़ गति से गाड़ी चलाते हुए एक घर से टकरा दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में बशिष्ठ नगर थाना में कांड संख्या 109/25 दर्ज कर संबंधित धाराओं और Excise Act के तहत जांच शुरू कर दी गई है। छापेमारी दल में थाना के सशस्त्र बल के जवान दिलीप नमता, राहुल कुमार, गुरुदास पोद्दार और युगेश कुमार शामिल थे। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।
Also Read : सिमरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार से अधिक कोडीन सिरप की बोतलें बरामद


