Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Sep, 2025 ♦ 8:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शादी से किया मना, तो प्रेमी ने मा’रकर फेंक दिया प्रेमिका को, SP बता गईं पूरी कहानी… देखें
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी से किया मना, तो प्रेमी ने मा’रकर फेंक दिया प्रेमिका को, SP बता गईं पूरी कहानी… देखें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur (Mithu Yadav) : नहर में मिली एक युवती की सड़ी-गली लाश के पीछे छुपे राज को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। शादी से इनकार करने पर एक जवान लड़की को मारकर नहर में फेंक दिया गया था। इस दुस्साहसिक वारदात को बीते 18 अगस्त को अंजाम दिया गया था। इल्जाम है कि लड़की के आशिक ने ही उसकी हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त 20 साल की ललिता मरांडी के तौर पर की गयी। इस हत्याकांड के संदेही गुनहगार विजय हेम्ब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 22 साल का विजय हेम्ब्रम मुदिन हेम्ब्रम का बेटा है। विजय और ललिता का घर एक ही गांव में है। इस बात का खुलासा पाकुड़ की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने किया।

    SP निधि द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि बीते 2 सितंबर को महेशपुर थाना क्षेत्र बुधारपोखर गांव के पास एक नाले से एक अज्ञात लड़की की सड़ी-गली और क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई थी। लाश की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। आसपास के लोगों को बुलाकर बॉडी की शिनाख्त करने की कोशिश की गयी, पर किसी ने उसे नहीं पहचाना। इसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ के सदर अस्पताल भेज दिया गया। लाश इस कदर सड़-गल गई थी कि पाकुड़ के सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस चलते उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेजा गया। शव की शिनाख्त कपड़ों और अन्य सामानों के आधार पर बुधारपोखर गांव के नरेश मरांडी एवं उनकी पत्नी बसंती टुडू ने की। उन्होंने बताया कि यह उनकी 20 साल की जवान बेटी ललिता मरांडी 18 अगस्त से गायब थी, यह लाश उसी की है। मामले की तफ्तीश के लिए महेशपुर SDPO विजय कुमार की देखरेख में SIT गठित की गयी।

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

    SIT की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि ललिता का गांव के ही युवक विजय हेम्ब्रम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन ललिता शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात से नाराज होकर विजय ने 18 अगस्त को जन्माष्टमी के बहाने युवती को नहर किनारे बुलाया। वहां उसने पहले ललिता के सिर पर वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया, जिसकी बरामदगी 2 सितंबर को हुई।

    पांच सितंबर को धराया आरोपी

    पुलिस ने 5 सितंबर को तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विजय हेम्ब्रम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से रियलमी कंपनी का एक मोबाइल और मृतका का ओप्पो मोबाइल जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

    शादी से किया मना, तो प्रेमी ने मारकर फेंक दिया प्रेमिका को, पाकुड़ SP निधि द्विवेदी बता गईं पूरी कहानी… देखें pic.twitter.com/Wsr51WvpXD

    — Johar Live (@joharliveonweb) September 6, 2025

    Also Read : 30 लाख लूटकांड में रेस हुई जमशेदपुर पुलिस, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू

    SP told the whole story... watch SP बता गईं पूरी कहानी... देखें the boyfriend killed her and threw her away When she refused to marry तो प्रेमी ने मारकर फेंक दिया प्रेमिका को शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने मारकर फेंक दिया था प्रेमिका को शादी से किया मना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपनी थाली की रोटी को बनाएं पोषण से भरपूर, बस करें ये पांच काम
    Next Article झारखंड HC के मुख्य न्यायाधीश ने किया श्रम न्यायालय का उद्घाटन, बोले- केस निपटाना और न्याय करना दो अलग-अलग चीज

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025
    जमशेदपुर

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025
    Latest Posts

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025

    SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.