Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»30 लाख लूटकांड में रेस हुई जमशेदपुर पुलिस, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू
    झारखंड

    30 लाख लूटकांड में रेस हुई जमशेदपुर पुलिस, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े हुई 30 लाख रुपये की लूट से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SIT गठित की और घटनास्थल साथ ही आसपास के करीब 15 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि अपराधी इनोवा कार और स्कूटी से आदित्यपुर की ओर भागे। इसके बाद पुलिस ने सरायकेला और चाईबासा के कई इलाकों में छापेमारी की। आपको बता दे की ये मामला गुरुवार का है।

    सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने कारोबारी साकेत अगीवाल की दिनचर्या पर वारदात से तीन दिन पहले से नजर रखना शुरू कर दिया था। गुरुवार को जैसे ही अगीवाल अपने घर से निकले, अपराधियों ने उन्हें टारगेट कर लिया। इनोवा कार सवार अपराधियों ने गुरुद्वारा के पास गाड़ी खड़ी की, जबकि स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने कारोबारी को ओवरटेक किया। उन्होंने आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

    जांच में यह भी पता चला है कि इस गिरोह का एक सदस्य हाल ही में जेल से बाहर आया है। पुलिस को शक है कि कारोबारी की दिनचर्या और पैसों की जानकारी किसी करीबी ने ही अपराधियों तक पहुंचाई। इस सुराग की तलाश में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और दावा किया गया है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    बस्ती रोड नंबर-2 निवासी और हिंदुस्तान लीवर एजेंसी संचालक साकेत अगीवाल से गुरुवार सुबह बदमाशों ने 30 लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना ने व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात का खुलासा प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

    30 lakh robbery Adityapur Bistupur loot Businessman robbery CCTV footage Jamshedpur crime Jharkhand news Police raid Saket Agiwal SIT investigation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, बनाये जा रहे एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल
    Next Article रघुवर दास ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप, कहा: सरकार कमीशन और करप्शन में डूबी…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    Latest Posts

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.