Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Weather Forecast Today : बिहार, मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
    झारखंड

    Weather Forecast Today : बिहार, मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: मानसून अब धीरे-धीरे विदाई ले रहा है, लेकिन दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने आज (26 सितंबर) को विभिन्न राज्यों में अति भारी बारिश की संभावना जताई है. खासकर महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, बिहार और झारखंड में मौसम की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं.

    दिल्ली-यूपी में राहत

    दिल्ली और एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच आज बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यूपी के कई जिलों में भी बारिश का अनुमान है.

    मुंबई में रेड अलर्ट

    मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां अत्यधिक भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है. इस वजह से स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है. बीएमसी ने नागरिकों से अत्यधिक आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है.

    बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है. लोगों को जरूरी सतर्कता बरतने की हिदायत मौसम विभाग ने दी है. आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में भारी और भारी से अति भारी बारिश की आशंका है, जिसके कारण नदियों के जल स्तर पर में वृद्धि होने के आसार हैं.

    झारखंड में आज-कल कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग ने 26 सितंबर गुरुवार के लिए राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भाग के कुछ जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए विभाग ने खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं, 27 सितंबर को भी राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

    साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव

    बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का यह दौर जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इसके चलते कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है. इस प्रकार, मानसून के विदाई के बावजूद, देश के कई हिस्सों में अभी भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

    Also Read: JSSC CGL ANSWER KEY : झारखंड सीजीएल परीक्षा का आंसर की आज हो सकता है जारी

    Bihar Cyclonic Circulation Delhi heavy rain jharkhand light rain Monsoon mumbai public life red alert safety of citizens Saturday strong winds Thunderstorm Up warning water level Weather weather department weather forecast Weather Forecast Today चेतावनी जनजीवन जल स्तर झारखंड तेज हवाएं दिल्ली नागरिकों की सुरक्षा बिहार भारी बारिश मानसून मुंबई मौसम मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग यूपी रेड अलर्ट वज्रपात शनिवार साइक्लोनिक सर्कुलेशन हल्की बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC CGL ANSWER KEY : झारखंड सीजीएल परीक्षा का आंसर की आज हो सकता है जारी
    Next Article हजारीबाग एसडीओ व नोवामुंडी सीओ पर दर्ज होगा पीई, एसीबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आधार, इनकम टैक्स जैसी सरकारी वेबसाइटों को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी ई-मुद्रा कॉम्प्रोमाइज, डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मैं लीडर नहीं था, आशु और सौरव के निर्देश मानता था’: अभिजीत दिपके के बयान पर बवाल, अब दी सफाई

    October 21, 2026
    क्राइम

    खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

    October 21, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026

    आधार, इनकम टैक्स जैसी सरकारी वेबसाइटों को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी ई-मुद्रा कॉम्प्रोमाइज, डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल

    October 21, 2026

    ‘मैं लीडर नहीं था, आशु और सौरव के निर्देश मानता था’: अभिजीत दिपके के बयान पर बवाल, अब दी सफाई

    October 21, 2026

    झारखंड : जगुआर मुख्यालय में पुलिस स्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    October 21, 2026

    खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.