Ranchi : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर मिर्ची पाउडर फेंककर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवशीष पॉल के तौर पर की गई है, जो धुर्वा क्वार्टर नंबर 1442 में रहता है। पुलिस के अनुसार देवशीष ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती कबूल कर ली है। उसके खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार मामलों में वह वांटेड था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दो बंदरों को किया गया रेस्क्यू
इस बीच, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो बंदरों को भी रेस्क्यू किया गया। बंदरों को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। दोनों बंदरों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है, साथ ही फरार अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
Also Read : शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित
Also Read : रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा मेघ का सिलसिला