पलामू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में निर्माण के दौरान गिरी दीवार, एक की मौत

Joharlive Team

पलामू। मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण के दौरान बुधवार को दीवार गिर गई। इसमें एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना में कई अन्‍य मजदूर घायल हैा। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही बचाव के लिए टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच दीवार गिर गई। मृतक मजदूर की पहचान पिंटू राम के रूप में हुई है। वह पलामू जिला अंतर्गत उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का निवासी था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।