रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश में आचार संहिता लग चुका है। वहीं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने हेतु प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी प्रबल कर दी है। बता दें कि राज्य में दो चरणों में चुनाव होने की घोषणा की गयी है जिसके तहत पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा। वहीं चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आयेंगे। बताया जा रहा कि निवार्चन आयोग के द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद झारखंड पुलिस भी चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है, ताकि राज्य के अन्य क्षेत्रों के साथ साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो सके। बता दे सूत्रों से खबर है कि इसको लेकर झारखंड में 119 कंपनी अर्थात 11 हजार जवान की अर्धसैनिक बल की तैनाती होगी। जिनमें से 91 अर्धसैनिक बल की कंपनियां झारखंड पहुंच चुकी है। मालूम हो कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झारखंड पुलिस ने चुनाव आयोग से 590 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की थी। तीन से पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल एक-एक जिला को मिल सकेगा। इन बलों को फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन, चेकिंग आदि के कार्यों में लगाया जायेगा, ताकि आमजनों में यह विश्वास जगे कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
11 हजार अर्धसैनिक बल के जवानों की मौजूदगी में मतदाता डालेंगे वोट, झारखंड आई 119 कंपनी

11 हजार अर्धसैनिक बल के जवानों की मौजूदगी में मतदाता डालेंगे वोट, झारखंड आई जवानों की 119 कंपनी
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

