Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची हिंसा : जुमे की नमाज को लेकर  संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग, जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात
    झारखंड

    रांची हिंसा : जुमे की नमाज को लेकर  संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग, जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2022Updated:June 17, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः आज (17जून) माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने हर तरह की व्यस्था की है. राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों की घेराबंदी कर दी गई है. आने जाने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है. खासकर रांची के डोरंडा, लोवर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली इलाके में विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

    डोरंडा के झंडा चौक से युनूस चौक जाने वाले मार्ग को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है. झंडा चौक से युनूस चौक प्रवेश करने के मार्ग पर ऊंची बैरियर लगा दी गई है. इस दौरान उस मार्ग से पैदल से लेकर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

    वहीं छप्पन सेठ से डोरंडा इलाके में जाने के लिए भी बैरिकेडिंग लगायी गई है. इसके अलावा हाई कोर्ट के पास से बैरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर डोरंडा इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिला पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम सुरक्षा में लगी हुई है.

    हिंदपीढ़ी प्रवेश करने वाले मार्गों में पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगा दी गयी है. जिन इलाकों में बैरिकेडिंग लगाई गई है. उनमें एकरा मस्जिद चौक, मल्लाह टोली, उर्दू लाइब्रेरी, बड़ा तालाब आदि इलाका शामिल है.

    इन इलाकों से हिंदपीढ़ी प्रवेश करने वाले लोगों से पूछताछ करने के बाद ही भीतर जाने दिया जा रहा है. प्रत्येक इंट्री प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा कर्बला चौक और रतन टॉकिज के पास भी बैरिकेडिंग की गयी है.

    रांची पुलिस की ओर से शहर के कई स्थानों पर अस्थायी पुलिस पोस्ट बनाया गया है. चांदनी मस्जिद, रतन टॉकिज, कर्बला चौक, विक्रांत चौक, चर्च रोड, उर्दू लाइब्रेरी, एकरा मस्जिद, मल्लाह टोली समेत अन्य जगहों पर डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस पोस्ट बनाया गया है. हर पोस्ट पर पुलिस की तैनाती की गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAgnipath Scheme Protest: बिहार जाने वाली एक दर्जन ट्रेनों पर असर, DDU स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
    Next Article गुमला : असामाजिक तत्वों ने मचाया जमकर उत्पात, 40 से अधिक वाहनों के तोड़े शीशे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.