Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 3:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विसर्जन जुलूस में हिंसा : रजरप्पा पुलिस पर पथराव, 10 गिरफ्तार
    झारखंड

    विसर्जन जुलूस में हिंसा : रजरप्पा पुलिस पर पथराव, 10 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरस्वती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : सुकरीगढ़ा गांव में बीती देर रात सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए। शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस देखते ही देखते हिंसा में बदल गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

    मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन करने और डीजे बंद कर तालाब में मूर्ति विसर्जन करने का अनुरोध किया। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की बात नहीं मानी और विवाद बढ़ गया। इसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें रजरप्पा थाना के कॉन्स्टेबल फूलचंद महतो गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका माथा फट गया। वहीं, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार महतो, मो इकबाल, हवलदार रोहित कुमार सिंह और पुलिस सहयोगी रूपेश महतो भी घायल हुए। सभी का इलाज सदर अस्पताल, रामगढ़ में किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई ग्रामीण भी जख्मी हुए।

    प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

    घटना की सूचना पर रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तलाशी अभियान चलाया और कई लोगों को हिरासत में लिया। मौके से डीजे साउंड सिस्टम, 5 बाइक और 1 टेम्पू जब्त किया गया।

    कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी

    रजरप्पा थाना पुलिस ने इस मामले में 43 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में अक्षय कुमार सोनी, नारायण साव, विशाल वर्मा, सुजीत कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार, प्रीतम कुमार, उत्तम कुमार, पिंकू प्रसाद और हीरालाल मुंडा शामिल हैं।

    थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि “सुकरीगढ़ा में बीती रात पुलिस पर हमला किया गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और किसी भी हाल में उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा।”

    Also Read : डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश, विमान में सवार 6 लोगों की मौ’त

    10 arrested 10 गिरफ्तार Violence during Saraswati Puja procession: Rajrappa police pelted with stones सरस्वती पूजा जुलूस में हिंसा : रजरप्पा पुलिस पर पथराव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 82,000 के पार खुला
    Next Article पत्नी को मौ’त के घाट उतारने वाले पति की फंदे पर लटकी मिली ला’श

    Related Posts

    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    झारखंड

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026
    Latest Posts

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.