Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मणिपुर में फिर हिंसा, बिष्णुपुर में आईईडी विस्फोट में दो लोगों की मौत, दो स्थानों पर गोलीबारी
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में फिर हिंसा, बिष्णुपुर में आईईडी विस्फोट में दो लोगों की मौत, दो स्थानों पर गोलीबारी

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इंफाल। मणिपुर में चार दिन की शांति के बाद बुधवार शाम को एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी। मणिपुर के कांगपोकी जिले तथा इंफाल पूर्व जिले के मध्य स्थित उरंगपत गांव और वाईकेपीआई में गोलीबारी हुई। बिष्णुपुर जिले में आईईडी विस्फोटों होने से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार बिष्णुपुर जिले के क्वातकर इलाके के दक्षिणी छोर पर स्थित वार्ड नंबर 9 के पास एक पुल पर बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक आईईडी विस्फोट हुआ। उस वक्त पुल पर एक स्कॉर्पियो कार खड़ी थी। विस्फोट से कारसवार दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन नाबालिग हैं। घायल नाबालिगों को मैरंग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने घटना के दौरान कुछ लोगों को कार से बाहर निकलते देखा। विस्फोट से पुल और आसपास की सड़कों पर बड़े गड्ढे होने के साथ ही व्यापक नुकसान हुआ। सूत्रों ने बताया कि बम एक एसयूवी से लाया गया था। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने फुगाचाओ अवांग लीकाई नामक स्थान पर नुकसान पहुंचाने के लिए और सेना और अन्य सुरक्षा बलों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिया के पास सड़क पर पेड़ गिरा दिए थे।

    एक अन्य घटना में अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने बुधवार रात मणिपुर के कांगपोकी जिले तथा इंफाल पूर्व जिले के मध्य स्थित उरंगपत गांव और वाईकेपीआई में अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दूसरी ओर, मीरा पायबिस, इम्फाल पश्चिम में कई स्थानों पर सावनबंग-वाईकेपीआई सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल गर्मी की छुट्टी के बाद खुले, बच्चों में दिखा उत्साह
    Next Article उत्तराखंड : पिथौरागढ़ के होकरा में बोलेरो खाई में गिरी, नौ लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.