Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में दस वर्षीय बच्ची का श’व कुएं से बरामद
    झारखंड

    पलामू में दस वर्षीय बच्ची का श’व कुएं से बरामद

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दस वर्षीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu :  पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता दस वर्षीय ऋतु कुमारी का शव रविवार को एक कुएं से बरामद किया गया। ऋतु, राम विनय चौरसिया की बेटी थी। शुक्रवार शाम वह अपनी बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, इसके बाद वह घर वापस नहीं आई।

    परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस और ग्रामीण दो दिनों तक तलाश में जुटे रहे। रविवार को गांव के ही एक कुएं में संदेह होने पर पुलिस और ग्रामीणों ने वहां जांच की और शव बाहर निकाला।

    प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि किसी आपराधिक तत्व ने बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

    घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की।

    स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच हो। विधायक ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त सजा सुनिश्चित करने की बात कही।

    पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का खुलासा होगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग न्याय की मांग पर अड़े हैं।

    आक्रोश आपराधिक मामला ऋतु कुमारी कुआं कोसिआरा चैनपुर तनाव न्याय की मांग पलामू पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम बच्ची हत्या स्थानीय विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर राहुल सिंह से पिता ने तोड़ा रिश्ता, शपथ पत्र में कहा- अब कोई संबंध नहीं
    Next Article राज्य स्थापना दिवस से पहले रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 11 नवंबर को ‘Run for Jharkhand’ का आयोजन

    Related Posts

    क्राइम

    ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: 45 लाख से अधिक के डिजिटल गबन मामले में 4 के खिलाफ CID की चार्जशीट दाखिल

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Latest Posts

    ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: 45 लाख से अधिक के डिजिटल गबन मामले में 4 के खिलाफ CID की चार्जशीट दाखिल

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.