Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनप्रतिनिधि और प्रशासन की राह देखते रह गए ग्रामीण, श्रमदान कर स्वयं बनाया रास्ता
    झारखंड

    जनप्रतिनिधि और प्रशासन की राह देखते रह गए ग्रामीण, श्रमदान कर स्वयं बनाया रास्ता

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा : झारखंड पार्टी के सहयोग द्वारा ग्रामीणों ने श्रमदान कर 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की. झापा नेता संदेश एक्का के साथ मिलकर ग्रामीण कोलेबिरा प्रखंड स्थित जोन्हाटोली से बरसलोया तक 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत श्रमदान के माध्यम से कर रहे हैं. सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी. इसकी  शिकायत ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का और संदेश एक्का से की थी. मौके पर झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या देखने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का और मैंने श्रमदान के माध्यम से सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया और अहले सुबह ही आज हम सब पहुंचे बरसलोया ग्राम पहुंचे.

    सड़क पर स्थित गढ्ढों पर ट्रैक्टरों से मिट्टी लाकर भरा गया तत्पश्चात मुखिया बरसलोया संदीप सद मुंडा की उपस्थिति में आम ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर सड़क की मरम्मती की गई. सड़क की मरम्मती कर फीता काटकर इसका उद्घाटन भी किया गया. उद्घाटन के क्रम में संदेश ने कहा कि आप सबों का जन समर्थन मिला,आप सबों के आशीर्वाद से विधायक बनता हूं तो पूरे सड़क को कालीकरण सड़क बनाया जाएगा. झारखंड पार्टी आम गरीब किसानों की पार्टी है. आपके सुख-दुख हमारे सुख दुख हैं. आप सबों कोई भी परेशानी हो हमसे जरूर साझा करें, यथासंभव हम आपकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे. झारखंड पार्टी सदैव आपके साथ है.

    बता दें कि पूर्व में भी बरसलोया  गाँव के मुखिया संदीप सद मुंडा के सहयोग से बरसलोया से रायटोली, जोन्हाटोली होते हुए चांदो बाजार जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से तंग आकर मुखिया बरसलोया संदीप सद मुंडा के नेतृत्व में आम ग्रामीण श्रमदान कर बना चुके हैं. हालाँकि, इस सड़क पर कुछ दिनों के बाद सड़क की स्थिति पूर्व की भांति ही हो गई. बीते 17 और 18 अगस्त को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई नदियां उफान थी तो वहीं कई क्षेत्रों में पानी के तेज बहाव से प्रखंड के कई हिस्सों में टूटी थी सड़कें. बीते 18 अगस्त के दिन हुई भारी बारिश के कारण ही रायटोली-जोन्हाटोली होते हुए चांदों बाजार जाने वाली सड़क में पानी के तेज बहाव से मिट्टी का कटाव हो गया था, जिससे सड़क में चार पहिया वाहनों का आगमन बाधित हो गया था.

    सड़क में मिट्टी का अधिक कटाव से हुआ गढ्ढा दुर्घटना को न्योता दे रहा था. उक्त सड़क के टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. सड़क के टूटने के अगले ही दिन तत्कालीन अंचलाधिकारी हरीश कुमार और जेई नितेश कुमार ने उक्त सड़क का निरीक्षण कर सड़क बनाने का आश्वासन दिया था. बरसलोया ke मुखिया संदीप सद मुंडा ने बताया कि बीते 18 अगस्त को भारी बारिश के बहाव से सड़क में मिट्टी का कटाव हो जाने से एक बड़ा सा गड्ढा हो गया था और आवागमन भी बाधित हो गई थी. उसी समय तुरंत प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी को सूचना दी गई थी. मौके पर अंचलाधिकारी हरीश कुमार निरीक्षण के लिए पहुंचे भी थे और उन्होने आश्वासन भी दिया था पर अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई इसीलिए हम ग्रामीण द्वारा आज श्रमदान करते हुए सड़क बनाया गया.

     

    Jharkhand news johar live news Road Repair Rural Shramdaan Simdega ग्रामीण जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज श्रमदान सड़क मरम्मत सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखैनी की पुड़िया में ब्राउन शु्गर बेचते पकड़ाया छात्र, भुवनेश्वर KIIT से कर रहा पढ़ाई
    Next Article धनबाद डीसी रेल लाइन पर छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू, डीजीएमएस ने कहा- जरा सी चूक पर हो सकता है बड़ा हादसा

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.