Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»बुराई पर अच्छाई की जीत, ‘विजयादशमी’ जानिए पूजा विधि
    धर्म/ज्योतिष

    बुराई पर अच्छाई की जीत, ‘विजयादशमी’ जानिए पूजा विधि

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दशहरा पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है. इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था. कुछ स्थानों पर यह त्योहार ‘विजयादशमी’ के रूप में मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह उत्सव माता ‘विजया’ के जीवन से जुड़ा है.

    शत्रुओं पर विजय की कामना लिए इस दिन ‘शस्त्र पूजा’ का विधान है. इसके अलावा मशीनों, कारखानों आदि की पूजन की परंपरा है. देश की तमाम रियासतों और शासकीय शस्त्रागारों में ‘शस्त्र पूजा’ बड़ी धूमधाम के साथ की जाती है. क्षत्रिय योद्धा एवं सैनिक इस दिन अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं. यह पूजा आयुध पूजा के रूप में भी की जाती है.

    पुरातन काल में राजशाही क्षत्रियों के लिए यह पूजा मुख्य मानी जाती थी. ब्राह्मण इस दिन मां सरस्वती की पूजा करते हैं. वैश्य अपने बही खाते की आराधना करते हैं. कई जगहों पर होने वाली नवरात्रि रामलीला का समापन भी आज के दिन होता है.

    बन रहा है विशेष योग

    गाजियाबाद स्थित शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के आचार्य शिव कुमार शर्मा के मुताबिक, दशहरा अथवा विजयदशमी का पर्व इस वर्ष 5 अक्टूबर 2022 को दिन बुधवार को मनाया जाएगा. इस दिन श्रवण नक्षत्र होने से छत्र योग बनता है जो अत्यंत कल्याणकारी होता है. विजयदशमी को श्रवण नक्षत्र का होना बहुत ही शुभ होता है, जो शाम को 9:14 तक रहेगा. दशहरा पूजन मध्याह्न में करते हैं और रावण दहन शाम को करेंगे.

    दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त

    प्रातः 9: 33 बजे से 11:51 बजे तक रहेगा.

    12:00 से 1:30 तक राहुकाल है. इसमें दशहरा पूजन नहीं करना चाहिए.

    उसके पश्चात 13:54 बजे से 15:37 बजे तक विजय दशमी पूजन का शुभ मुहूर्त है.

    आचार्य शिव कुमार शर्मा के मुताबिक शास्त्रीय नियमानुसार रक्षाबंधन ब्राह्मणों का त्योहार है. दीपावली वैश्यों का त्योहार है. दशहरा क्षत्रियों का त्योहार है और होली शूद्रों का त्योहार माना गया है. इसलिए दशहरे पर प्राचीन काल से ही शस्त्र पूजन की व्यवस्था की गई है. क्षत्रिय लोग शस्त्र पूजा करते थे और राष्ट्र को उसके शत्रुओं से बचाने का संकल्प लेते थे. इसलिए इस दिन शस्त्र पूजन करने का विधान है.

    दशहरे का शास्त्रीय प्रमाण

    रावण दहन शाम 6:30 बजे से 22:02 बजे तक कर सकते हैं. दशहरे के बारे में शास्त्रीय प्रमाण इस प्रकार है. दशहरा (रावणदाह) 5 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार में सर्वमतेन मान्य रहेगा. यद्यपि दशमी साकल्पादिता तिथि मध्याह्नकाल तक रहेगी. इस पर्व में श्रवण नक्षत्र की बलिष्ठता है. अपराह्णकाल व्यापिनी दशमी ली जाती है. दिनद्वयेऽपराह्नव्याप्त्य व्याप्त्योरेकतरदिने श्रवणयोगे यद्दिने श्रवणयोगः सैवग्राह्या ॥

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : अपराधियों ने PDS डीलर की गोली मारकर हत्या
    Next Article मोरहाबादी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम, ट्रैफिक रूट में कई बदलाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026

    रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

    September 19, 2026

    केरलम : पूर्व सीएम पिनराई विजयन के बेटी और दामाद पर हो सकता है FIR, जाने क्या है पूरा मामला

    September 19, 2026

    केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

    September 19, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.