Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू : अपराधियों ने PDS डीलर की गोली मारकर हत्या
    झारखंड

    पलामू : अपराधियों ने PDS डीलर की गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावगढ़ा के पंजरी के इलाके में अपराधियों ने पीडीएस डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है . गोली लगने के बाद पीडीएस डीलर शिवनाथ राम को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, एससी एसटी एक्ट मामले में दर्ज मुकदमे पर सुलह नहीं करने पर आरोपियों ने पीडीएस डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है.

    यह घटना पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के नवगाढ़ा की है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. कहा जा रहा है कि पीडीएस डीलर के छोटे भाई विनय राम ने गांव के ही संजय सिंह, रामाशीष समेत कई के खिलाफ 2021 में एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया था, तभी से मामले के आरोपी मुकदमा उठाने और सुलह करने का दबाव बना रहे थे.

    मंगलवार को पीडीएस डीलर के छोटे भाई विनय राम कहीं जा रहे थे, इसी दौरान में आरोपी उनकी पिटाई करने लगे. जिसके बाद वह किसी तरह भागकर पुलिस के पास जा रहे थे, इसी दौरान आरोपी उसके घर गए और बड़े भाई शिवनाथ राम को गर्दन और जबड़े में गोली मार दी.

    गोली लगने के बाद शिवनाथ राम को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शिवनाथ राम गांव में ही पीडीएस डीलर का काम करते थे. मृतक के भाई विनय राम ने बताया कि 2021 में किसी बात के लिए बाद के दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर पिटाई की थी जिसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया था.

    वारदात की जानकारी मिलने के बाद विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार, थाना प्रभारी शशि रंजन समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. शव का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किया जाएगा. बिश्रामपुर थाना शशि रंजन ने बताया कि मामले पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की प्रयास
    Next Article बुराई पर अच्छाई की जीत, ‘विजयादशमी’ जानिए पूजा विधि

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.