Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छेका समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 15 से अधिक घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    छेका समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 15 से अधिक घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 10, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दहेड़िया के पास मैजिक वाहन और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार, केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव से कुछ लोग ऑटो में सवार होकर श्री बंशीधर नगर के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की बेटी का छेका समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दहेड़िया के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक मैजिक वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता कन्हैया चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अनुमंडल अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत कुमार गुप्ता, बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, अवधेश उरांव, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव, टिंकू उरांव और अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। अन्य घायलों में लवकुश कुमार, अजय कुमार उरांव, आमोद सिंह, दीपक कुमार, अंकुश कुमार और शिवकुमार उरांव समेत कई लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।

    Also Read : रांची में पानी के कारोबार पर निगम ने कसा शिकंजा, 31 मई के बाद बिना लाइसेंस RO प्लांट होंगे सील

    15 से अधिक घायल Vehicle carrying guests to *Cheka* ceremony meets with accident; over 15 injured. छेका समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पानी के कारोबार पर निगम ने कसा शिकंजा, 31 मई के बाद बिना लाइसेंस RO प्लांट होंगे सील
    Next Article SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.