Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Nov, 2025 ♦ 1:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्तर प्रदेश : सिलिंडर फटने से तीन मकान ध्वस्त, 11 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश : सिलिंडर फटने से तीन मकान ध्वस्त, 11 की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मऊ : उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत में सुबह 6:45 पर सिलिंडर फटने से तीन मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। मकानों के मलबे में दबकर 11 लोगों के मरने की सूचना है।
    जबकि हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। सोमवार सुबह हुए इस बड़े हादसे की सूचना पर आला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के आलावा डेढ़ दर्जन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। हादसे वाले मकान की गली संकरी होने के कारण मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है।

    बताया जाता है कि वलीदपुर नगर के संगत जी के पास छोटू विश्वकर्मा के घर में सुबह सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए पहुंच गए। इस बीच इतने जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फटा कि उस मकान के साथ आसपास के दो अन्य मकान भी मलबे में तब्दील हो गए। तीनों मकान में कुल 23 लोग रहते थे।

    इस दौरान मलवे में दबकर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ अन्य लोगों को मिलाकर कुल 11 लोगों के मरने की खबर आ रही है। समाचार मिलने तक बचाव और राहत कार्य जारी था। मृतकों की लाश बाहर निकाली जा रही थी। एक दर्जन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।

    #Online news crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 14 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article मध्यप्रदेश : भीषण सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025
    खेल

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव: 8वें राउंड में सोमेश सोरेन की 11,280 वोटों से बढ़त

    November 14, 2025

    Grokipedia का नाम बदलेगा, एलन मस्क ने की पुष्टि

    November 14, 2025

    घाटशिला उपचुनाव: सातवें राउंड में झामुमो के सोमेश सोरेन की 7,762 वोटों से बढ़त

    November 14, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: PK की पार्टी जनसुराज का आंकड़ा अभी तक नहीं आया

    November 14, 2025

    धनबाद में विश्व मधुमेह दिवस पर रैली, लोगों को दी स्वास्थ्य जागरूकता की सीख

    November 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.