Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सारंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ की 134 बटालियन के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीआरपीएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जवान भुलन राम को अचानक तेज उल्टियां होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर साथी जवानों ने उन्हें तुरंत बिसरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर होती गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक भुलन राम (फोर्स नंबर- 920720043, एसआई-जीडी) मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के राघवपुर, डुमरी गांव के निवासी थे। आवश्यक चिकित्सीय औपचारिकताओं के बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। चाईबासा एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

    दरअसल, यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब सारंडा जंगल में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा अभियान चल रहा है। पुलिस और सीआरपीएफ आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। जवान की आकस्मिक मौत से सुरक्षा बलों में शोक की लहर है।

    Also Read : ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना, पुलिस ने सात को दबोचा

    CRPF jawan posted in Saranda forest dies due to deteriorating health सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा पर्यटन को नई उड़ान : होटल संचालकों को डीसी ने दिये स्पष्ट निर्देश
    Next Article युवा शक्ति को नशे की जद से बाहर रखना हमारी जिम्मेदारी : डॉ इरफान अंसारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.