Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दूल्हे की मौत मामले पर डीजीपी ने लिया संज्ञान, तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    दूल्हे की मौत मामले पर डीजीपी ने लिया संज्ञान, तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025No Comments3 Mins Read206
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजीपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुजरे 30 नवंबर को मीडिया में छपी खबर में बारात निकलने से पहले दूल्हे द्वारा जान देने और पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए जाने के मामले को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। मामला गंभीर देखते हुए डीजीपी ने रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपें। इसके लिए जरूरी सभी बिंदुओं पर तथ्य जुटाने का आदेश दिया गया है।

    इधर, रांची एसएसपी को भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपों को ध्यान में रखते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी या कर्मी को तुरंत लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया है। शीर्ष स्तर से की गई इस कार्रवाई के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ी है। पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    शनिवार को रांची से लातेहार जाने वाली थी बारात

    मालूम हो कि रितेश पांडेय (मृतक) की बारात शनिवार को रांची से लातेहार जाने वाली थी। आरोप है कि बारात निकलने से पूर्व मुंशी परशुराम ने पैसों की डिमांड की। दूल्हा रितेश पांडेय (मृतक) ने पैसा देने से इंकार कर गया। इसके बाद सुखदेवनगर थाना के मुंशी ने एक केस में गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाया। जिसके बाद दूल्हा रितेश पांडेय (मृतक) ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा लिया। इसके बाद परिजनों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को मिली। इससे पूर्व सूत्रों का कहना है कि मुंशी परशुराम ने मृतक दूल्हा रितेश पांडेय से 10 लाख की वसूली की। यह रकम थानेदार समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी के नाम पर वसूला था। इसका गवाह मृतक दूल्हा के पिता भी है। सुखदेवनगर थाना के बाहर गुमटी में पैसा का लेनदेन हुआ है।

    पैसा लेने के बाद भी सुखदेवनगर थाना में दर्ज हुआ एफआईआर

    पुलिस सूत्रों की मानें तो फांसी की घटना के बाद एक-एक मामले का खुलासा होने लगा। सबसे पहले मुंशी परशुराम ने केस मैनेज करने के नाम पर पैसा लिया था। इसके बाद मौका का फायदा देखकर मुंशी परशुराम ने थाना प्रभारी समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी को मैनेज करने के नाम पर पैसा लेना शुरू कर दिया। 10 लाख लेने के बाद भी मुंशी ने स्पष्ट कहा कि मामला सिर्फ 10 दिन तक मैनेज होगा। इस दौरान मोबाइल बन्द कर शादी कर लो। पूरा प्रकरण स्पष्ट होने के बाद भी 27 नवंबर या फिर 28 दिसंबर की तारीख में मृतक दूल्हा रितेश पांडेय को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया गया था।

    Also Read : युवा शक्ति को नशे की जद से बाहर रखना हमारी जिम्मेदारी : डॉ इरफान अंसारी

    Also Read : रांची में दूल्हे की बारात निकलने से पहले घर से निकली अर्थी, पुलिस पर 10 लाख वसूली का आरोप

    Also Read : सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ने से मौ’त

    Also Read : कुत्ते को बचाने की कोशिश में कार पलटी, तीन घायल

    DGP takes cognizance of groom's death case orders report within three days तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दूल्हे की मौत मामले पर डीजीपी ने लिया संज्ञान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवा शक्ति को नशे की जद से बाहर रखना हमारी जिम्मेदारी : डॉ इरफान अंसारी
    Next Article BREAKING : धुर्वा में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.