Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 1:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा, पार्टी विस्तार और राजनीतिक मुद्दों पर रखी बात
    झारखंड

    देवघर दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा, पार्टी विस्तार और राजनीतिक मुद्दों पर रखी बात

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपेंद्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा रविवार को देवघर पहुंचे। यहां से वे बिहार के बांका के लिए रवाना हुए। देवघर में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी विस्तार और मौजूदा राजनीतिक हालात पर अपनी राय रखी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से चुनाव और संसद की व्यस्तताओं के कारण वे पार्टी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। अब उन्होंने बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों का दौरा शुरू किया है, ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि देवघर में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे बांका जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में नए लोग पार्टी में शामिल होंगे।

    लोजपा के नेताओं के उनकी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि जो नेता आए हैं, वे पहले ही लोजपा छोड़ चुके थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी दूसरी पार्टी में तोड़फोड़ नहीं कर रही है, बल्कि लोग अपनी इच्छा से राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जुड़ रहे हैं। अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने को लेकर लगे वंशवाद के आरोपों पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे आरोपों की उम्मीद थी। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने कई नेताओं को आगे बढ़ाया, लेकिन पार्टी मजबूत करने के समय वे दूसरी पार्टियों में चले गए। इसी वजह से पार्टी की स्थिरता के लिए परिवार के सदस्य को जिम्मेदारी दी गई।

    बिहार में हिजाब विवाद पर कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह उछाल रहा है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वात्सल्य बताया। वहीं झारखंड की राजनीति पर उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में एनडीए बेहतर प्रदर्शन करेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

    Also Read : पुलिस जवान के घर में घुसकर पत्नी सहित चार को पीटा

    Upendra Kushwaha visited Deoghar and discussed party expansion and political issues. देवघर दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा पार्टी विस्तार और राजनीतिक मुद्दों पर रखी बात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस जवान के घर में घुसकर पत्नी सहित चार को पीटा
    Next Article ISRO का LVM3-M6 मिशन 24 दिसंबर को होगा लॉन्च, अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट भी होगा रवाना

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026
    खूंटी

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    May 8, 2026

    लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.