Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»सरदार पटेल की 150वीं जयंती : ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़ा दक्षिण पूर्व रेलवे परिवार
    जमशेदपुर

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती : ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़ा दक्षिण पूर्व रेलवे परिवार

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय, गार्डनरीच (कोलकाता) में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘एकता दौड़’ (Run for Unity) कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर की। उन्होंने उपस्थित रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, सिविल डिफेंस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्काउट एवं गाइड और अन्य प्रतिभागियों से देश की अखंडता, एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है और उनके विचार आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

    ‘एकता दौड़’ कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से शुरू होकर मैत्री पार्क तक दौड़ लगाई, जो मुख्यालय पर समाप्त हुई। दौड़ के दौरान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘राष्ट्र की एकता हमारी पहचान’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

    दक्षिण पूर्व रेलवे के उपमहाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, लिपिक कर्मचारी, आरपीएफ जवान, रेल सिविल डिफेंस कर्मी, स्काउट एवं गाइड सदस्य और अन्य कर्मचारियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

    टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम का नेतृत्व गीता कुमारी और डी. आनंद राव ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए आज का यह आयोजन एकजुट भारत के संदेश को मजबूत करने का प्रतीक है।

    कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को जन-जन तक फैलाने का संकल्प दोहराया।

    Also read:पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    India jamshedpur National Integration National Unity Day Rail Civil Defence Railway Events RPF Run for Unity Sardar Vallabhbhai Patel Scouts and Guides social harmony South Eastern Railway Tata Nagar Unity Run
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची DC ने सेवानिवृत 10 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- शिक्षक होते हैं समाज की नींव
    Next Article झारखंड सचिवालय में बदलेगा कामकाज का तरीका, अनिवार्य हुआ कंप्यूटर ज्ञान

    Related Posts

    जामताड़ा

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025
    गुमला

    घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    October 31, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025
    Latest Posts

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025

    घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    October 31, 2025

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025

    सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर बेहतर झारखंड गढ़ेंगे : सुदेश महतो

    October 31, 2025

    राजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारी तेज, DC-SP ने किया स्थल निरीक्षण

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.