Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jun, 2025 ♦ 12:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘कांग्रेस ने की गलतियां, मोदी ने सुधारा’
    ट्रेंडिंग

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘कांग्रेस ने की गलतियां, मोदी ने सुधारा’

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खड़गे का यह दावा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में 33 गलतियां की हैं, पूरी तरह गलत है। गिरिराज सिंह ने कहा, “गलतियां प्रधानमंत्री ने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने की हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे साहब बुजुर्ग हो गए हैं, फिर भी वे गांधी परिवार की गुलामी से मुक्त नहीं हो पाए।”

    मोदी ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया

    गिरिराज सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के शासनकाल में की गई गलतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधारकर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “नेहरू ने कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर गलती की। तिब्बत को लेकर भी चूक की और 34 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चीन को सौंप दी। इसके बाद इंदिरा गांधी ने भी भूल की। अगर बंटवारे के समय पीओके को भारत में शामिल कर लिया होता, तो स्थिति बेहतर होती।”

    कांग्रेस ने गलतियों की एक पूरी श्रृंखला खड़ी की

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “कांग्रेस ने गलतियों की एक पूरी श्रृंखला खड़ी की। जब से नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, वे कांग्रेस की इन गलतियों को सुधारने में जुटे हैं। उनके प्रयासों से आज पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “खड़गे साहब को नरेंद्र मोदी को दस बार प्रणाम करना चाहिए, तभी उन्हें कांग्रेस की गलतियां समझ आएंगी।” गिरिराज सिंह के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से अभी इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    Also Read : बिहार के इस जिले में निजी बस संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल… जानें क्यों

    33 mistakes 33 गलतियां Bjp Congress criticism Congress party Gandhi family Giriraj Singh Giriraj Singh remark Mallikarjun Kharge Modi government Narendra modi Political Statement Politics Prime Minister Modi senior leader Union Minister कांग्रेस आलोचना कांग्रेस पार्टी केंद्रीय मंत्री गांधी परिवार गिरिराज सिंह गिरिराज सिंह बयान नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी बुजुर्ग नेता भाजपा मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी सरकार राजनीति राजनीतिक बयान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इस जिले में निजी बस संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल… जानें क्यों
    Next Article BREAKING : रामगढ़ के गिद्दी में CCL कर्मी के घर CBI ने मारा छापा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-‘ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है’

    June 13, 2025
    जमशेदपुर

    कदमा थाने के पुलिस अधिकारी रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित

    June 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    विमान हादसे पर डिप्टी सीएम बोले- ऐसी त्रासदी के सामने हमें ईमानदारी के साथ जवाब देना चाहिए

    June 13, 2025
    Latest Posts

    अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-‘ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है’

    June 13, 2025

    थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने की फा’यरिंग

    June 13, 2025

    BIT मेसरा छात्र की मौत पर हाईकोर्ट की सुनवाई आज

    June 13, 2025

    कदमा थाने के पुलिस अधिकारी रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित

    June 13, 2025

    सड़क हादसे में बाइक सवार की मौ’त, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क

    June 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.